लाइव न्यूज़ :

'महबूबा मुफ्ती के खिलाफ हो देशद्रोह की कार्रवाई', झंडे वाले बयान पर BJP को आपत्ति

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2020 13:15 IST

महबूबा के बयान पर हमला बोलते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविन्दर राणा ने कहा, "मैं लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा जी से अनुरोध करूंगा कि वो इस देशद्रोही टिप्पणी का संज्ञान लें और महबूबा पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाय और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाय।"

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की थी। बीजेपी ने मांग की है कि महबूबा के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की जाय।

श्रीनगर:  लगभग 14 महीने तक नजरबंदी में रहने के बाद रिहा हुई जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( Peoples' Democratic Party) की चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehooba Mufti) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेन्स की थी। इस दौरान उनके द्वारा दिए भाषण को भाजपा ने देशद्रोह बताया है। बीजेपी ने मांग की है कि महबूबा के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की जाय। वहीं, कांग्रेस ने भी उनके इस बयान की आलोचना की है। 

महबूबा के बयान पर हमला बोलते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविन्दर राणा ने कहा, "मैं लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा जी से अनुरोध करूंगा कि वो इस देशद्रोही टिप्पणी का संज्ञान लें और महबूबा पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाय और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाय।" उन्होंने कहा, "हम अपने ध्वज, देश और मातृभूमि के लिए खून की हर बूंद का बलिदान कर देंगे। जम्मू और कश्मीर हमारे देश का एक अभिन्न अंग है, इसलिए केवल एक ध्वज ही फहराया जा सकता है...और वह है राष्ट्रीय ध्वज।"

उन्होंने कहा कि अब कोई भी सरकार इसे पलटने का फैसला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, "मैं महबूबा मुफ़्ती जैसे नेताओं को चेतावनी देता हूं कि वे कश्मीर के लोगों को भड़काने की कोशिश न करें। हम किसी को भी शांति, सामान्यता और भाईचारे को बिगाड़ने की अनुमति नहीं देंगे। अगर कुछ भी गलत होता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।"

बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस में  महबूबा मुफ़्ती ने कहा था कि उन्होंने कहा, "हम राष्ट्रीय ध्वज को तभी उठाएंगे, जब हमारे राज्य के ध्वज को वापस लाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज केवल इस (जम्मू और कश्मीर) ध्वज और संविधान वजह से है। हम इसी ध्वज के कारण देश के बाकी हिस्सों से जुड़े हुए हैं।" 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज