लाइव न्यूज़ :

बस्तर में भाजपा का चिंतन शिविर होगा आयोजित

By भाषा | Updated: August 30, 2021 23:17 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में मंगलवार से अगले तीन दिनों तक चिंतन शिविर आयोजित करेगी। राज्य के ​दक्षिण क्षेत्र में भाजपा के इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां बताया कि पार्टी बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि शिविर मंगलवार शाम लगभग चार बजे शुरू होगा तथा बृहस्पतिवार शाम को इसका समापन होगा।​ चिंतन शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राज्य के पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य, विधायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।रमन सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि चिंतन शिविर में राज्य में आगामी ढाई वर्ष की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पार्टी के आगामी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। सिंह से जब पूछा गया कि क्या यह वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले ढाई वर्ष में पार्टी जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की असफलता से अवगत कराएगी। बस्तर क्षेत्र में चिंतन ​शिविर के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि बस्तर राज्य का बड़ा इलाका है यहां शिविर आयोजित होने से आदिवासी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने चिंतन शिविर के माध्यम से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक हैं। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में से केवल दंतेवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन वर्ष 2019 में नक्सली हमले में दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के पास चली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतबीजापुरः 1.41 करोड़ रुपये इनाम, 21 महिलाएं समेत 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह