लाइव न्यूज़ :

भाजपा अध्यक्ष बनते ही काम पर लगे नबीन?, तावड़े, करंदलाजे, राम माधव, सतीश पूनिया, संजय उपाध्याय, आशीष शेलार, अशोक परनामी और रेखा शर्मा को प्रभारी-सह प्रभारी किया नियुक्त

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 20, 2026 22:27 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब बात पार्टी के विषयों की आती है, तब वह एक कार्यकर्ता हैं और ‘‘माननीय नितिन नवीन जी’’ उनके ‘बॉस’ हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे40 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने बार-बार नवीन को ‘‘माननीय’’ कहकर संबोधित किया।पार्टी कार्यकर्ता के रूप में नये अध्यक्ष को अपने काम का हिसाब दे रहा हूं।राजग के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी उन्हें संभालना है।

नई दिल्लीः नितिन नबीन के मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के साथ पार्टी के एक नये अध्याय की शुरुआत हो गई। उन्होंने जे. पी. नड्डा की जगह ली है। इसके साथ ही नितिन काम पर लग गए और कई राज्य में प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया। नबीन ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आगामी तेलंगाना नगर निगम चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी तथा रेखा शर्मा को सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है। आगामी ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए श्री राम माधव को चुनाव प्रभारी और श्री सतीश पूनिया और श्री संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

टॅग्स :Nitin Nabinकेरलबिहारचंडीगढ़तेलंगानामुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी