लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, कहा कि "बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2025 20:07 IST

इस वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। वायरल वीडियो में एक सवाल के जवाब में प्रमोद कुमार ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। 

Open in App

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और मोतिहारी से भाजपा विधायक प्रमोद कुमार का एक बेहद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। वायरल वीडियो में एक सवाल के जवाब में प्रमोद कुमार ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। 

उन्होंने कैमरे के सामने बेबाकी से कहा कि "बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना। मोबाइल पर देखिएगा तो बहुत लेडीज जो हैं, वो अपने आप में संतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं।" प्रमोद कुमार यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए दोहराया कि मोबाइल पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जहां महिलाएं कुत्तों के साथ सोती हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है। लोग विधायक की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं। 

यूजर्स का कहना है कि जिस 'आधी आबादी' (महिलाओं) के वोट के दम पर एनडीए ने बिहार में जीत हासिल की और सरकार बनाई, उसी आधी आबादी के लिए विधायक जी के विचार इतने निम्न स्तर के हैं। वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि, यह वीडियो कब का है और किस संदर्भ में शूट किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन जिस तरह से एक पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक ने सार्वजनिक रूप से महिलाओं के चरित्र और आचरण पर ऐसी टिप्पणी की है, उसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि पार्टी इस बयान पर क्या संज्ञान लेती है।

टॅग्स :BJP MLABihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

क्राइम अलर्टसुल्तानगंज में बेनकाब हुआ सियासत और अपराध का गठजोड़, रामधनी यादव की मौत के बाद टेंडर और ठेके को लेकर सियासी जंग?

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतस्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

भारतआप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन