स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2026 12:51 IST2026-04-30T12:49:01+5:302026-04-30T12:51:32+5:30

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि एक गुंडे, माफिया के सामने समाजवादी पार्टी किस तरह नतमस्तक हुई जब राजू पाल की हत्या हुई।

Uttar Pradesh Special Session cm yogi ak mayawati State Guest House Scandal Pooja Pal Case Mentioned Attacks SP Women's Issues Ahead 2027 Assembly Elections Video | स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

up cm yogi

Highlightsआपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण।समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि जब मैं समाजवादी पार्टी की बात करता हूं कि 1995 की घटना सबको याद है, जब प्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री के साथ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ था। पार्टी कोई भी हो सकती है लेकिन आपका आचरण क्या था? यह है समाजवादी पार्टी का आचरण।

उस समय की BSP नेत्री जो बाद में प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी, भाजपा ने उनका समर्थन किया कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिलना चाहिए, स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी अपनी जान पर खेलकर समाजवादी पार्टी के गुंडों से स्टेट गेस्ट हाउस में भिड़े थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा कि एक गुंडे, माफिया के सामने समाजवादी पार्टी किस तरह नतमस्तक हुई जब राजू पाल की हत्या हुई।

आप लोग पूजा पाल के आँखों के आँसू भी नहीं पोछ पाए थे। आप जाति के नाम पर समाज को बाँटते हैं लेकिन आपकी सहानुभूति वास्तव में महिलाओं, पिछड़ों, अति पिछड़ों के प्रति नहीं है इसके स्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल का प्रकरण और इस प्रकार के अनेक उदाहरण है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में कहा, "आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी शर्मा जाएगा कि सदन में आचरण कैसा और यहां आचरण कैसा? गिरगीट भी शर्मा जाएगा। दिल्ली से लखनऊ पहुंचते-पहुंचते जब आधी आबादी के आक्रोश को झेलना पड़ रहा है तो यहां आप रंग बदल रहे हैं। फिर सदन में विरोध क्यों किया?"

कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे... अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए... देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Web Title: Uttar Pradesh Special Session cm yogi ak mayawati State Guest House Scandal Pooja Pal Case Mentioned Attacks SP Women's Issues Ahead 2027 Assembly Elections Video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे