लाइव न्यूज़ :

राजेश्वर सिंह को बीजेपी ने लखनऊ की सरोजनी नगर से दिया टिकट, मंत्री स्वाति सिंह का पत्ता कटा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 1, 2022 22:52 IST

बीजेपी ने जिन 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है, उनमें मंत्री स्वाति सिंह का नाम गायब है। बीजेपी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश्वर सिंह को वीआरएस मिलते ही बीजेपी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दे दिया हैमंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह का पत्ता काटते हुए बीजेपी ने यह तुरुप की चाल चल दी हैलखनऊ से स्वाति सिंह और आशुतोष टंडन काे टिकट कटने की कयासबाजी बीते कुछ दिनों से चल रही थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए राजेश्वर सिंह को ईडी से वीआरएस की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधानसभा का टिकट दे दिया है।

इस तरह से योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह का पत्ता काटते हुए यह तुरुप की चाल चल दी है, जिससे समाजवादी पार्टी की रणनीति चारों खाने चित्त हो जाए।

बीजेपी ने चौथे चरण के चुनाव में शामिल जिन 17 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उनमें मंत्री स्वाति सिंह का नाम गायब है। प्रमुख प्रत्याशियों में बीजेपी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है।

वहीं इसके साथ ही लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, लखनऊ उत्तर नीरज बोरा, लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता और लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन को टिकट दिया है।

मालूम हो कि लखनऊ से बीजेपी के कुल दो टिकटों के कटने की कयासबाजी पहले से चल रही थी। इसमें से एक थी सरोजनी नगर सीट से स्वाति सिंह की सीट और दूसरी थी लखनऊ पूर्व की सीट, जिस पर दिवंगत लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन लड़ते हैं। 

दरअसल कहा यह जा रहा था कि सरोजनी नगर सीट से मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों एक साथ दावेदारी पेश कर रहे थे। जिसके कारण बीजेपी आलाकमान भारी पशोपेश में पड़ा था।

वहीं लखनऊ पूर्व से योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन के बारे में इसलिए टिकट कटने की संभावना व्यक्त की जा रही थी, क्योंकि उनकी बहु ने पत्र लिखकर सीएम आदित्यानथ और पीएम नरेंद्र मोदी को दहेज प्रताणना की शिकायत दर्ज कराई थी। 

लेकिन बीजेपी हाईकमान ने देर शाम चौथे चरण की लिस्ट जारी करके सारी शंकाओं का पटाक्षेप कर दिया है। मंत्री आशुतोष टंडन तो अपनी सीट पर टिकट पाने में सफल रहे लेकिन मंत्री स्वाति सिंह को पति दयांशकर सिंह के कारण मायूसी मिली है।

अब देखना यह है कि बीजेपी हाईकमान मंत्री स्वाति सिंह को संतुष्ट करने के लिए किसी और सीट से टिकट देता है या फिर वो चुनावी मैदान से बाहर अपने पति दयाशंकर सिंह के साथ बीजेपी की नैया पार लगाने में मदद करती हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Swati Singhसमाजवादी पार्टीलखनऊउत्तर प्रदेश समाचारLucknowup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र