लाइव न्यूज़ :

बिनौजर: नारियल टूटने की जगह टूट गई सड़क, विधायक धरने पर बैठीं

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:26 IST

Open in App

बिजनौर, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तब एक अजीब घटना हुई जब एक नयी सड़क का उद्घाटन करते समय विधायक ने नारियल फोड़ा, लेकिन इस दौरान नारियल फूटने की जगह सड़क टूट गई। इससे नाराज विधायक धरने पर बैठ गईं और सड़क की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम बिजनौर से भाजपा विधायक सुची चौधरी सिंचाई खंड की नहटौर शाखा की नहर पटरी पर सात किमी लंबी बनी सड़क का गांव खेड़ा के निकट उद्घाटन करने पहुंचीं। विधि-विधान से उन्होंने सड़क पर नारियल फोड़ा तो नारियल तो नहीं टूटा लेकिन जिस जगह नारियल पटका गया, उस जगह से नयी बनी सड़क उखड़ गयी।

इस पर जब विधायक के पति मौसम चौधरी ने फावड़ा मंगवाकर चलवाया तो सड़क एकदम से उखड़ने लगी। नयी सड़क की इस हालत से नाराज विधायक उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर धरना देकर बैठ गयीं और सड़क की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।

जिला मुख्यालय में इस बारे में सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क का नमूना लिया।

सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने बताया कि नमूना ले लिया गया है और जांच में सड़क की गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क के निर्माण पर एक करोड़ सोलह लाख रुपये का खर्च आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान