लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क के किनारे तरबूज बेज रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की हुई मौत, आधा दर्जन की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2023 14:42 IST

Open in App

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया के रेवा में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन की स्थिती गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे तरबूज बेच रहे आधा दर्जन लोगों को रौंद डाला। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर सरैया थाना क्षेत्र इलाके में आज पहले सुबह सडक के किनारे लोगों ने तरबूज बेचने के लिए दुकान सजा रखा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक भीड़ में ही घुस गई। इससे करीब आधा दर्जन लोग इसके चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। 

इस हादसे में मरने वालों की पहचान सरैया थाना के शहिला पट्टी के आकाश कुमार, मुजफ्फरपुर के नीरज कुमार और मानिकपुर के महफूज आलम के तौर पर हुई है। घायल जावेद आलम की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और घटना से आक्रोशित लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा कई लोगों को रौंदा गया है, जो सड़क किनारे तरबूज बेच रहे थे। 

इस घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई जख्मी भी है फिलहाल घटनास्थल से सभी डेड बॉडी को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों में 2 लोग स्थानीय हैं और 2 बाहरी बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों की शिनाख्त भी की जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज