लाइव न्यूज़ :

जातिगत जनगणना पर आमने-सामने हुई बीजेपी-जेडीयू, नीतीश ने मांगा पीएम से मिलने का समय

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 6, 2021 08:30 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मुलाकात के संबंध में एक पत्र भेजा गया हैं, लेकिन अभी समय मिलने का इंतजार है.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार ने कहा, 'ओबीसी की गणना नहीं'गृह मंत्री से जेडीयू सांसदों ने की थी मुलाकातजातिगत जनगणना को लेकर बिहार में विपक्ष और नीतिश सरकार एकमत

जातिगत जनगणना का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मुलाकात के संबंध में एक पत्र भेजा गया हैं, लेकिन अभी समय मिलने का इंतजार है. पेगासस जासूसी कांड पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर भी नीतीश ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट में कोई मामला हैं तो सोचना क्या है. पेगासस मामले में नीतीश कुमार पहले भी जांच की मांग कर चुके हैं.

गृह मंत्री से जेडीयू सांसदों ने की थी मुलाकात

जेडीयू के सांसदों के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के सवाल पर नीतीश ने बताया कि पार्टी के सांसद जातिगत जनगणना को लेकर ही गृह मंत्री से मिले थे. नीतीश कुमार जातिगत आधार पर जनगणना के पक्षधर रहे हैं. जाति आधारित जनगणना पर उन्‍होंने पहले भी कहा था, 'कोशिश होगी कि सब लोग मिलकर जाएं. बिहार के अंदर जो सर्वसम्‍मति के प्रस्‍ताव है, उसके बारे में अपनी बात रख देनी चाहिए.' बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर विपक्ष और नीतिश सरकार एकमत है. बिहार विधानसभा ने दो बार इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है.

मोदी सरकार ने कहा, 'ओबीसी की गणना नहीं'

हाल में संसद में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब दिया था कि सरकार इस बार भी सिर्फ एससी-एसटी की जनगणना ही करेगी. लेकिन बिहार के राजनीतिक दलों की सरकार से मांग है कि ओबीसी की भी जनगणना होनी चाहिए. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और उसके सहयोगी दल जेडीयू पर जमकर हमला बोला था.

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं