लाइव न्यूज़ :

Bihar Unlock: अनलॉक-6 को लेकर बड़ा फैसला, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल खोलने की छूट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2021 15:45 IST

Bihar Unlock: कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी।  कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई.सरकार ने अनलॉक-6 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए काफी कुछ सामान्य कर दिया है.

Bihar Unlock: बिहार में कोरोना की रफ्तार थमते ही अनलॉक की प्रक्रिया में पूरी तरह से छूट दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में में राज्य सरकार ने अनलॉक-6 को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए काफी कुछ सामान्य कर दिया है.

बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई. कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल,सिनेमा हॉल, पार्क, उद्यान, रेस्तरां एवं धार्मिक स्थल खोलने की छूट दे दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी। कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई.

कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे. जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेगें.'

अब एक से 12वीं तक की क्लास भी पहले की तरह खुल सकेंगी. वहीं 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब रेस्टोरेंट्स को भी खोलने की इजाजत दी गई है. राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर हम सभी बिहारवासियों को कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ सावधानी बरतना जरूरी है. 

टॅग्स :बिहार में कोरोनापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र