लाइव न्यूज़ :

Bihar SIR row: बिहार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण को लेकर जारी विपक्ष के हंगामे के बीच आयोग ने जारी कर दिया नई ड्राफ्ट मतदाता सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: August 1, 2025 15:28 IST

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को यह सूची सौंप दी है।

Open in App

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दिया है। शुक्रवार को यह प्रारूप सूची सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को यह सूची सौंप दी है। इसके साथ ही, जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी प्रारूप सूची प्रदान की जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

इस सूची को जल्द ही चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। मतदाता वहां जाकर अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसे सभी राजनीतिक दलों के केंद्रीय कार्यालयों को भी सौंप दिया गया है। आज से इसे लेकर कैंप भी लगाए जाएंगे, लेकिन इस मुद्दे पर बिहार की सियासत में पहले से ही बवाल मचा हुआ है और अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी तेज हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस मामले पर महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग फर्जी हैं, वे बाहर होंगे और जो सही हैं, वे सूची में रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग सिर्फ हंगामा कर रहे हैं और राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग अपना काम निष्पक्षता से कर रहा है। वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने भी हंगामे को लेकर महागठबंधन को घेरा। उन्होंने कहा कि हंगामा बरपाना इन लोगों का काम है। 

नीरज कुमार ने भी कहा कि फर्जी लोग बाहर होंगे और इस मामले पर माननीय न्यायालय में सुनवाई भी होनी है, जो अगस्त में होगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोई दिक्कत है, वे आज से अपनी शिकायत और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, इसमें कोई गलत बात नहीं है। वहीं, इस पूरे मामले पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी कब होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने किस तरह का फर्जीवाड़ा किया है, यह भी जल्द ही सामने आ जाएगा और सभी को सच जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। इस तरह मतदाता सूची जारी होने के साथ ही इस पर विवाद और गहरा गया है। महागठबंधन ने पहले ही इसे लेकर रैलियां और यात्राएं निकालने की बात कही है। 

दूसरी ओर, भाजपा और जदयू का कहना है कि सभी को इंतजार करना चाहिए क्योंकि सच्चाई सामने आएगी और कोर्ट भी इस मामले को देख रहा है। यह मुद्दा आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है, जिस पर कई तरह के राजनीतिक दांव-पेंच देखने को मिल सकते हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो