लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान को साथ लाने की कवायद, राजद दफ्तर में स्थापना दिवस और रामविलास पासवान की जयंती साथ मनाई जाएगी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2021 16:47 IST

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। लोजपा में हुई टूट और भाजपा के द्वरा चिराग पासवान को भाव नहीं दिये जाने की स्थिति में अब राजद उन्हें लुभाने में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद दफ्तर में स्थापना दिवस के साथ रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। 5 जुलाई को पार्टी का 25वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चिराग पासवान को साथ आने का ऑफर दिया है। 

पटनाः बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। लोजपा में हुई टूट और भाजपा के द्वरा चिराग पासवान को भाव नहीं दिये जाने की स्थिति में अब राजद उन्हें लुभाने में जुट गई है। इसी कड़ी में राजद दफ्तर में स्थापना दिवस के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती भी मनाने की तैयारी की जा रही है। 

राजद के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर 5 जुलाई को राजद कार्यालय में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान की तरफ एक बार फिर से दोस्ती का हाथ बढाया है।

तेजस्वी ने पहले चिराग को साथ आने का ऑफर दिया और अब उनकी पार्टी 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में उनकी फोटो पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता माल्यार्पण करेंगे। दिलचस्प बात यह भी है कि उसी दिन राजद का स्थापना दिवस भी है तो उससे संबंधित कार्यक्रम उसके बाद होंगे। 

जयंती और स्थापना दिवस साथ

तेजस्वी ने यह कहते हुए चिराग को साथ आने का आमंत्रण दिया है कि वो तय करें कि अब उन्हें किधर रहना है? उन्होंने ऐलान किया है कि रामविलास पासवान की जयंती और राजद का स्थापना दिवस समारोह एक साथ मनाया जाएगा। 

लालू प्रसाद यादव करेंगे शुभारंभ

स्थापना दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ दिल्ली से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव दीप जलाकर करेंगे। वहीं पटना में तेजस्वी यादव दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। राजद का स्थापना दिवस समारोह वर्चुअल होगा। पांच जुलाई को राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विधायक, विधान पार्षद पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता 25-25 पौधे लगाएंगे। पार्टी के स्थापना दिवस के दिन ही दिवंगत रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम होगा।

टॅग्स :बिहारचिराग पासवानतेजस्वी यादवआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं