लाइव न्यूज़ :

25 जनवरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, भाजपा-जदयू की तर्ज पर राजद में भी कार्यकारी अध्यक्ष की परंपरा शुरू, लालू यादव की जगह तेजस्वी होंगे प्रमुख?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2026 16:12 IST

लालू यादव पिछले 28 सालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। 5 जुलाई 1997 से लालू यादव लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से सौंप दिया गया है।रिपोर्ट पर तेजस्वी यादव को कार्रवाई करनी है। अब तेजस्वी कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं।

पटनाः राजद ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बता दें कि भाजपा और जदयू की तर्ज पर अब राजद में भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की परंपरा शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी यादव चार बड़े फैसले लेने की तैयारी में हैं। पहला अहम निर्णय 300 नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर होगा, जिसे राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से सौंप दिया गया है।

इस रिपोर्ट पर तेजस्वी यादव को कार्रवाई करनी है। दूसरा बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि तेजस्वी यादव खुद लगातार पार्टी कार्यालय में बैठकर संगठनात्मक कामकाज संभालेंगे, ताकि पार्टी की गतिविधियों पर सीधी निगरानी रखी जा सके। तेजस्वी यादव अब नियमित तौर पर राजद कार्यालय जाएंगे और वहीं से कार्यभार संभालेंगे। यानी अब तेजस्वी कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं तीसरे और चौथे फैसले के तौर पर पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के प्रधान महासचिव को बदला जा सकता है। अगर यह निर्णय होते हैं, तो इसे पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें 25 तारीख पर टिकी हैं, जब इस संबंध में औपचारिक घोषणा हो सकती है।  पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष के पद की आवश्यकता महसूस की जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें तनाव से दूर रहकर आराम करने की सलाह दी है, जिससे वे सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों में सीमित भूमिका निभा पा रहे हैं।

ऐसे में संगठन की निरंतरता और सक्रिय संचालन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का चयन जरूरी माना जा रहा है। वहीं तेजस्वी यादव इस पद के स्वाभाविक दावेदार माने जा रहे हैं। वर्तमान में भी पार्टी के लगभग सभी अहम फैसले तेजस्वी ही ले रहे हैं और अघोषित रूप से संगठन की कमान संभाले हुए हैं। हालांकि, औपचारिक पद न होने के कारण वे कई निर्णयों की सार्वजनिक घोषणा नहीं कर पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव पिछले 28 सालों से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। 5 जुलाई 1997 से लालू यादव लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं। जून 2025 में लालू यादव 13वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 5 जुलाई 2025 को उनकी ताजपोशी की गई।

यह लालू यादव की 13वीं कार्यकाल है जो 2028 तक रहेगी। राजद पार्टी में हर तीन साल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू यादव ने ही इस पद की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं अब माना जा रहा है कि राजद की कमान उनके हाथों से छूट सकती है।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO