लाइव न्यूज़ :

BIhar Polls 2025: राजद ने लोगों से कर दी बिहार में भाजपा-नीतीश की सरकार बनाने की अपील, लिखा- बिहार की दरकार हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार !’

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2025 16:49 IST

तेजस्वी के बदले ‘भाजपा नीतीश सरकार’ बनवाने की अपील के इस पोस्ट पर राजद बुरी तरह घिर गई। हालांकि राजद को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उस पोस्ट को सुबह 11.58 बजे एडिट किया गया।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच सोशल मीडिया पर वार और पलटवार जोर पकड़ता जा रहा है। राजद की ओर से लगातार एआई तस्वीरों और वीडियो के साथ ही नारों के साथ भी भाजपा-नीतीश सरकार की नाकामियों को गिनाने की कोशिश की जाती है। लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि भाजपा-नीतीश के बदले राजद खुद ही अपने जाल में फंस गई। दरअसल, राजद ने भाजपा नीतीश सरकार बनाने की अपील कर सबको चौंका दिया। 

राजद के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर रविवार सुबह 11.02 बजे एक पोस्ट किया गया। इसमें लिखा गया कि ‘मजाक बनकर रह गया है बिहार ! क्योंकि 20 सालों से यहां है निकम्मी भाजपा नीतीश सरकार ! बिहार की दरकार हर कीमत पर चाहिए केवल भाजपा नीतीश सरकार !’ तेजस्वी के बदले ‘भाजपा नीतीश सरकार’ बनवाने की अपील के इस पोस्ट पर राजद बुरी तरह घिर गई। हालांकि राजद को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उस पोस्ट को सुबह 11.58 बजे एडिट किया गया। ‘मजाक बनकर रह गया है बिहार! क्योंकि 20 सालों से यहां है निकम्मी भाजपा नीतीश सरकार ! बिहार की दरकार हर कीमत पर चाहिए केवल ..तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव। 

इस पोस्ट में शाब्दिक गलतियों के कारण इसे फिर से एडिट किया गया। शाब्दिक गलतियों का अहसास होने पर एक बार फिर दोपहर 12.00 बजे राजद ने पोस्ट को एडिट किया। ‘मजाक बनकर रह गया है बिहार! क्योंकि 20 सालों से यहां है निकम्मी भाजपा नीतीश सरकार ! बिहार की दरकार हर कीमत पर चाहिए केवल महागठबंधन की तेजस्वी सरकार’। स्थिति हुई कि अपने ही पोस्ट को बार-बार राजद की ओर से एडिट किया गया। ऐसे में ही पोस्ट को तीन बार एडिट करने से फेसबुक पर कई यूजर्स ने सवाल दाग दिया कि आखिर राजद की ओर से भाजपा नीतीश सरकार बनाने की अपील क्यों की जा रही है?

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला