लाइव न्यूज़ :

पूर्व एमएलए अरुण यादव और विधायक पत्नी किरण देवी पर ईडी ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2024 16:58 IST

Bihar News: ईडी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की धारा-66 (2) का हवाला देते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक किरण देवी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मुकदमा आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग समेत अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़े मामले में दर्ज होगी।अरुण यादव की अवैध संपत्ति से जड़ी जानकारी भी ईडी ने इस पत्र के साथ बतौर सबूत भेजा है।

पटनाः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा संदेश के पूर्व राजद विधायक अरुण यादव और उनकी पत्नी राजद विधायक किरण देवी के खिलाफ अवैध संपत्ति की जानकारी के सबूत भेजे जाने के बाद अब उन पर केस दर्ज करने की तैयारी है। दोनों ने खिलाफ आय से अधिक संपत्ति पद का दुरुपयोग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले में विशेष निगरानी इकाई में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा-66(2) का हवाला देते हुए इसकी अनुशंसा की है। विधायक किरण देवी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह मुकदमा आय से अधिक संपत्ति, पद का दुरुपयोग समेत अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़े मामले में दर्ज होगी। ईडी ने इसकी अनुशंसा एसवीयू और डीजीपी से की है। ईडी ने पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) की धारा-66 (2) का हवाला देते हुए इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है।

काली कमाई से जमा की गई अरुण यादव की अवैध संपत्ति से जड़ी जानकारी भी ईडी ने इस पत्र के साथ बतौर सबूत भेजा है। बता दें कि ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के आरा के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी साल 27 फरवरी को छापेमारी की थी। इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था।

ईडी ने उनकी करीब 46 संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है। ईडी ने अरुण यादव और किरण देवी के भोजपुर के अगियांव और पटना स्थित ठिकानों पर इसी वर्ष 27 फरवरी को छापेमारी की थी।

इस मामले की जांच में उनके खिलाफ 40 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का पता चला था। इसके बाद 9 अक्टूबर को ईडी ने उनके बैंक खातों में जमा 20 करोड़ कैश के अलावा मुख्य रूप से आरा, अगिआंव में खेती योग्य 40 प्लॉट, अगियांव में मौजूद उनका महलनुमा घर, पटना के गोला रोड में मौजूद उनके 5 फ्लैट के अलावा पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में मौजूद प्लॉट को जब्त कर लिया था।

उनकी करीब 46 परिसंपत्तियां जब्त की गई हैं। ये सभी संपत्तियां इन्होंने बालू के अवैध कारोबार के अलावा अन्य तरह की आपराधिक गतिविधि की बदौलत खरीदी हैं। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई थी कि अरुण यादव और उनकी पत्नी किरण देवी के विधायक कार्यकाल के दौरान 2014 से 2022-23 के बीच 20 करोड़ से अधिक राशि बैंक खाते में जमा की गई है। इससे पता चलता है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके यह राशि जमा की है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो