लाइव न्यूज़ :

Bihar NDA government: 10 माह पुरानी सरकार?, बोर्ड-निगम और आयोग में पद खाली, भाजपा और जदयू नेताओं के बीच निराशा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 2, 2024 16:02 IST

Bihar NDA government: बिहार महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग आयोग, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, महादलित आयोग, मदरसा बोर्ड, नागरिक पर्षद, सवर्ण आयोग समेत कई अन्य आयोग खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखाली पड़े सभी बोर्ड-निगम आयोगों को भर लिया जाएगा।साल गुजरने वाला और मनोनयन के सवाल पर चुप्पी देखी जा रही है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है।

पटनाः बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के 10 महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद खाली पड़े बोर्ड-निगम और आयोगों के नहीं भरे जाने से भाजपा और जदयू नेताओं के बीच निराशा की भावना बढ़ती जा रही है। दरअसल, एक दर्जन से अधिक ऐसे आयोग हैं, जो खाली हैं। इन आयोगों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाता रहा है। हालांकि सितंबर 2024 में नीतीश सरकार ने बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन किया था, जिसमें अध्यक्ष समेत छह राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जगह दिया गया था। लेकिन इसके बाद सरकार ने चुप्पी साध ली है।

जानकारों का कहना है कि बिहार में जब जदयू और राजद की सरकार रहती है। दोनों दल के कार्यकर्ताओं को तुरंत एडजस्ट कर दिया जाता है। लेकिन भाजपा और जदयू की सरकार में इसमें जल्दी नहीं दिखाई जाती है। हालांकि सरकार गठन के बाद ही यह कहा जाने लगा था कि जल्द ही खाली पड़े सभी बोर्ड-निगम आयोगों को भर लिया जाएगा।

लेकिन साल गुजरने वाला और मनोनयन के सवाल पर चुप्पी देखी जा रही है। ऐसे में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही है। बता दें कि जनवरी 2024 में सूबे में नई सरकार के गठन के ठीक बाद ही कई आयोगों को भंग कर दिया गया था। बिहार महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग आयोग, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, अल्पसंख्यक आयोग, महादलित आयोग, मदरसा बोर्ड, नागरिक पर्षद, सवर्ण आयोग समेत कई अन्य आयोग खाली हैं। खाद्य आयोग, पिछड़ा आयोग में भी सदस्य का पद खाली है।

खाली पद पर नियुक्ति कब होगी? इस बारे में किसी को पता नहीं। चर्चा है कि 9 सितंबर 2024 को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ बंद कमरे में बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा था कि सब कुछ तय हो चुका है। विस्तार कभी भी हो सकता है। हम तैयार हैं। हम निगमों और बोर्डों के रिक्त पदों को भी बहुत जल्द भरेंगे।

अब इस मुद्दे पर बोलने को कोई तैयार नहीं। जानकारों की मानें तो बिहार में एनडीए सरकार के दौरान कार्यकर्ताओं को सेट करने में परेशानी होती रही है। कारण यह की भाजपा समय से अपने नेताओं की सूची सरकार को नहीं सौंपती। यही वजह है कि बार-बार मामला फंसता है। जबकि जदयू और राजद गठबंधन की सरकार में ऐसी समस्या नहीं आती। महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव ने एक झटके में ही पार्टी के सैकड़ों राजनैतिक कार्यकर्ताओं को सरकारी सिस्टम में एडजस्ट करवा दिया था।

तमाम बोर्ड-निगमों में जदयू और राजद के नेताओं को अध्यक्ष-सदस्य के तौर पर राजनैतिक नियुक्तियां की गई थी। सरकार में आने के बाद राजद ने अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। लेकिन महागठबंधन सरकार के खात्मा के बाद सरकार ने तमाम राजनीतिक नियुक्तियां रद्द कर दी थी। तब से अधिकांश आयोग खाली पड़े हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

क्राइम अलर्टबहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र