लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद जदयू में शामिल, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2024 18:45 IST

Bihar LS polls 2024: जदयू में शामिल होने पहले लवली आनंद ने सोमवार को पति आनंद मोहन सिंह और पुत्र अंशुमान के साथ एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह, विजेन्द्र यादव और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लवली आनंद की जदयू में एंट्री से सरगर्मी तेज हो गई है।जदयू ने भाजपा कोटे से शिवहर सीट ले ली है।

Bihar LS polls 2024: पूर्व सांसद लवली आनंद ने सोमवार को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की सदस्यता ग्रहण की। लवली आनंद पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जदयू का दामन थाम लिया। सोमवार को पार्टी दफ्तर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, विजेन्द्र यादव और उमेश कुशवाहा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। वहीं जदयू में शामिल होने पहले लवली आनंद ने सोमवार को पति आनंद मोहन सिंह और पुत्र अंशुमान के साथ एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लवली आनंद की जदयू में एंट्री से इस बात को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है कि पार्टी उन्हें शिवहर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। शायद यही कारण है कि जदयू ने भाजपा कोटे से शिवहर सीट ले ली है। दरअसल, एनडीए की सरकार बनने के बाद विश्वासमत के दौरान लवली आनंद के पुत्र चेतन आनंद ने अपना पाला बदल लिया था और राजद छोड़कर जदयू के खेमा में जा बैठे थे।

इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि सियासत में कुछ नया होने वाला है। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने वैशाली में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पत्नी किशोरी सिन्हा को मात दी थी। इसके साथ ही अगड़ी जातियों के नए नायक बनकर उभरकर आईं। शिवहर सीट से लवली आनंद का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है।

इस सीट पर फिलहाल भाजपा नेत्री रमा देवी सांसद हैं। उल्लेखनीय है कि राजपूत मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार में रहते हुए बड़ा कार्ड खेला था। मुख्यमंत्री ने कानून में बदलाव करते हुए जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी पूर्व सांसद आनंद मोहन को जेल से रिहा करा दिया था।

जेल से रिहा होने के बाद से ही आनंद मोहन के जदयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। खुद आनंद मोहन ने भी कहा था कि सही मौका आने पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कर्ज उतारेंगे। हालांकि अभी कुछ कानूनी पेचीदगियों के कारण उन्होंने सदस्यता ग्रहण नहीं की है। लेकिन अपनी पत्नी लवली आनंद को सियासी मैदान में फिर से उतार दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावचुनाव आयोगबिहारआनंद मोहन सिंहजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार