लाइव न्यूज़ :

Jan Vishwas Rally in Patna: 'मोदी जी हमारे चाचा का गारंटी लेकर दिखाओ', गांधी मैदान में नीतीश-मोदी पर यह बोल गए तेजस्वी यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 15:05 IST

Jan Vishwas Rally in Patna: पटना के गांधी मैदान में आरजेडी के द्वारा जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगांधी मैदान में बोले तेजस्वी यादव 2024 में जेडीयू खत्म हो जाएगी पीएम मोदी क्या मेरे चाचा की गारंटी ले सकते हैंमोदी सिर्फ झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं

Jan Vishwas Rally in Patna: पटना के गांधी मैदान में आरजेडी के द्वारा जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिनों पहले बिहार आए थे। मोदी कह रहे थे कि मोदी की गारंटी है। मोदी जी हमारे चाचा का गारंटी लेकर दिखाओ। पूरे बिहार ने देखा जब चाचा बोल रहे थे।

पीएम के सामने कह रहे थे। अब हम नहीं जाएंगे। तो मोदी हंसने लगे। क्यों हंस रहे थे मोदी जी, क्यों हंस रहे थे। चाचा बार बार क्यों कह रहे थे अब हम नहीं जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। क्योंकि इनका कोई भविष्य नहीं है। जब आपका कुछ बचेगा नहीं तो आप फिसलते रहेंगे। उन्होंने गांधी मैदान में पहुंचे लोगों से अपील की है कि अगर वह तेजस्वी से प्यार करते हैं तो गरीबों को जोड़ने का काम करे।

मेरे पिता के कार्यकाल में 90 हजार करोड़ का फायदा हुआ

तेजस्वी यादव ने पीएम पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। उन्होंने कहा कि कल पीएम हमारा नाम लिए बिना पूछ रहे थे कि अपने पिता का नाम क्यों नहीं लेता, अपने पिता के काम पर क्यों नहीं बोलता। बिहार के इस मैदान से मोदी को कहना चाहता हूं कि चश्मा साफ कर लीजिए। देखिए यहां का जनसैलाब।

मैं बताना चाहता हूं कि मेरे पिता के कार्यकाल में भारतीय रेल को यूपीए-1 के कार्यकाल में 90 हजार करोड़ का फायदा हुआ। पीएम बताए बीते 10 साल में उन्होंने कितना मुनाफा दिया। रेलवे का निजीकरण कर दिया। लालू ने कुली लोगों को रोजगार देने का काम किया। कुल्हड़ रेलवे में चलाए। आपने उद्योगपतियों को मुनाफा दिया।

टॅग्स :पटनाबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवराहुल गांधीअखिलेश यादवलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीD Rajaमनोज झामल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारततेजस्वी यादव अगर लालू यादव के पुत्र नहीं होते तो क्या एक वॉर्ड भी जीत पाते?, JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा- राजद मतलब अपराध, लूट, भ्रष्टाचार की पाठशाला

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAAP को बड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए, नितिन नबीन ने आप के बाग़ी सांसदों का मुँह मीठा कराया

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची