लाइव न्यूज़ :

Bihar IAS-IPS: सुबह से फोन कर रहा हूं अधिकारी नहीं उठा रहे?, नौकरशाहों से जदयू सांसद त्रस्त?, तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला, शेयर किया वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2024 15:25 IST

Bihar JDU-RJD: तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है कि “ये वाल्मीकि नगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। डीएम-एसपी को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे हैं, लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा”।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू सांसद कहते दिख रहे हैं कि सुबह से फोन कर रहे हैं कोई नहीं उठा रहा है। वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे बिहार में जदयू कोटे के सांसद ही नौकरशाही से त्रस्त हैं। डीके-एनके मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है?

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों दुबई के दौरे पर हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। लेकिन उनकी नजर बिहार की सियासत पर ही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे बिहार में जदयू कोटे के सांसद ही नौकरशाही से त्रस्त हैं। इस वीडियो में जदयू सांसद कहते दिख रहे हैं कि सुबह से फोन कर रहे हैं कोई नहीं उठा रहा है।

तेजस्वी ने एक्स पर लिखा है कि “ये वाल्मीकि नगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। डीएम-एसपी को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे हैं, लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा”।

उन्होंने आगे लिखा है कि “नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है लेकिन डीके-एनके मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी का डर नहीं है? मुख्यमंत्री को तो होश ही नहीं है। मुख्यमंत्री अपने ही दल के नेताओं के फीडबैक पर काम नहीं करते विपक्ष की तो छोड़ ही दीजिए”।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें