लाइव न्यूज़ :

बिहार जदयू में तकरारः आरसीपी बनाम ललन सिंह की तस्वीर आई सामने, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही पार्टी में गुटबाजी तेज

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2021 19:50 IST

पोस्टर के लगने के साथ ही ललन सिंह और आरसीपी सिंह के समर्थक अपने-अपने नेताओं के लिए जिस तरीके से सामने आए हैं, उसके बाद जदयू में वर्चस्व की लड़ाई तेज होनी तय मानी जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देआरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जदयू कार्यालय पर जो पोस्टर लगाया गया है, उसमें ललन सिंह की तस्वीर नहीं है.  युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तरफ से पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ा बैनर लगाया गया है. ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब है. अब इसे लेकर राजनीति गर्मा गई है.

पटनाः बिहार की राजनीति में एक बार फिर से पोस्टर की राजनीति गर्माने लगी है. जदयू के तरफ से एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें जदयू के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो गायब हो गई है.

 

इस पोस्टर के लगने के साथ ही ललन सिंह और आरसीपी सिंह के समर्थक अपने-अपने नेताओं के लिए जिस तरीके से सामने आए हैं, उसके बाद जदयू में वर्चस्व की लड़ाई तेज होनी तय मानी जा रही है. खास बात यह है कि आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए जदयू कार्यालय पर जो पोस्टर लगाया गया है, उसमें ललन सिंह की तस्वीर नहीं है. 

बताया जाता है कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तरफ से पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ा बैनर लगाया गया है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अन्य नेताओं की तस्वीर तो है. लेकिन ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब है. अब इसे लेकर राजनीति गर्मा गई है.

अब इसको लेकर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भारी गुस्से में हैं. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि पोस्टर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर नहीं रहना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. जिन नेताओं ने पोस्टर लगाया है. उन नेताओं से इस बारे में कारण पूछा जाएगा और कार्रवाई भी होगी. यह सीधे तौर पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन है.

ऐसे में इन नेताओं पर कार्यवाही की जाएगी. हालांकि, अब अभय कुशवाहा ने इसे भूल मानते हुए पोस्टर को बदलवाने की बात कही है. उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह 16 अगस्त को पहली बार पटना पहुंचेंगे. आरसीपी सिंह के पटना पहुंचने पर उनके स्वागत की तैयारी समर्थक उसी तरह कर रहे हैं, जैसा दो-तीन दिन पहले ललन सिंह के पटना आने पर हुआ था.

जदयू कार्यालय के बाहर आरसीपी सिंह के स्वागत वाले पोस्टर और बैनर से राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर गायब हो गई है. ललन सिंह जब पटना पहुंचे थे तो उनके समर्थकों और पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त स्वागत किया था. पटना में जदयू का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला था.

लेकिन इस मौके पर आरसीपी सिंह के करीबी माने जाने वाले नेताओं ने सामने आकर बहुत गर्मजोशी नहीं दिखाई थी. अब जदयू के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पटना आने वाले हैं. ऐसे में पटना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक उनके भव्य स्वागत की तैयारी आरसीपी समर्थकों ने शुरू कर दी है.

जदयू अति पिछडा प्रकोष्ठ समेत अन्य प्रकोष्ठों के नेताओं ने आरसीपी सिंह के स्वागत के लिए ठीक उसी तरह का इंतजाम करने की रणनीति बनाई है, जैसा कि ललन सिंह का हुआ था. मकसद साफ है कि आरसीपी सिंह कहीं से भी ललन सिंह से कम ना नजर आएं.

टॅग्स :पटनाजेडीयूआरजेडीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं