लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर दिया विवादित बयान, कहा-एक हाथ कट जाने पर इतनी वाहवाही

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2020 20:35 IST

शीला मंडल ने शहीद रामफल मंडल के श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजपूत समाज से आने वाले वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपहली बार नीतीश सरकार में शामिल किया गया है.रामफल मंडल ने अपनी बलि दे दी थी.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी में शहीदों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान दे दिया है.

शीला मंडल ने शहीद रामफल मंडल के श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजपूत समाज से आने वाले वीर कुंवर सिंह पर विवादित बयान देते हुए यह कह दिया कि एक हाथ कट जाने पर राजपूतों के वीर कुंवर सिंह की इतनी वाह वाही हुई कि आज भी बच्चा बच्चा उनको जानता है, हर किताब में वीर कुंवर सिंह के बारे में बताया जाता है, लेकिन हमारे शहीद रामफल मंडल को कोई नहीं जानता. 

शीला मंडल ने आगे इसको जाति से जोडते हुए कहा कि रामफल मंडल शहीद हुए, अपनी जान की बलि दे दी लेकिन उनको इतना सम्मान नहीं मिला. वीर कुंवर सिंह की तुलना अतिपिछडा जाति से जुडे़ शहीद रामफल मंडल से करते हुए कहा कि अति पिछड़ा जाति के गुणों को दबाया जाता था और दूसरे कुल के गुणों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जाता था.

रामफल मंडल के परिवार को देखकर दुख होता है, अगर ये दूसरे वर्ग से होते तो आज इनके भी बच्चे बडे-बडे पदों पर होते और पदाधिकारी होते. शीला मंडल का यह भी कहना था कि, रामफल मंडल ने अपनी बलि दे दी थी, लेकिन फिर भी उनको वीर कुंवर सिंह के जैसा सम्मान नहीं मिला. इस तरह उन्होंने वीर कुंवर सिंह के खिलाफ श्रद्धांजलि समारोह में विवादित बयान दे दिया है.

 

यहां बता दें कि रामफल मंडल आजादी की लडाई में शहीद हो गए थे और उनका घर बाजपट्टी  प्रखंड के मथुरापुर में है. 23 अगस्त 1943 को इन्हें ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दे दिया गया था. इन पर 24 अगस्त 1942 को बाजपट्टी चौक पर अंग्रेज सरकार के तत्कालीन सीतामढ़ी अनुमंडल अधिकारी हरदीप नारायण सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर राममूर्ति झा, हवलदार श्यामलाल सिंह और चपरासी दरबेशी सिंह को गडासा से काटकर हत्या करने का आरोप था.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे