लाइव न्यूज़ :

बिहार में लड़कियां कर रही हैं कमाल, अभावों के बावजूद छू रही हैं आसमान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2025 14:03 IST

Bihar: दोनों कॉलेज खत्म होने के बाद अपने ननिहाल नवादा चली गई। उनके मामा टिंकू साव ने उन्हें हर रूप में मदद की और हमेशा उन्हें प्रेरित भी किया।

Open in App

Bihar: बिहार में लड़कियां किसी मायने में समाज में अपनी जगह बनाने में लड़कों से पीछे नहीं रह रही हैं। वह पुरुषों से कदम-कदम मिलाकर ऊंचाइयां छू रही हैं। इसी कड़ी में बिहार में नवादा जिले के पाकरीबरावां गांव की रहने वाली दो होनहार बेटियां पूजा और प्रिया कुमारी को पिता ने आलू बेचकर उन्हें पढ़ाया। उनकी दोनों बेटियों ने ठान ली कि वह अपने जीवन में कुछ बड़ा करेंगी। इसी कड़ी में दोनों ने मेहनत कर दारोगा बन गईं। 

प्रिया और पूजा दोनों की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल से हुई जिसके बाद दोनों ने कृषक कॉलेज से इंटर और ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उनके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें कभी भी महंगे और बड़े कॉलेजों में पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया। दोनों कॉलेज खत्म होने के बाद अपने ननिहाल नवादा चली गई। उनके मामा टिंकू साव ने उन्हें हर रूप में मदद की और हमेशा उन्हें प्रेरित भी किया।

 वे पढ़ाई के लिए उनकी हर जरूरत को पूरा करते थे और इसलिए आज उनकी दोनों भांजियां अपने कामयाबी के पीछे का श्रेय उन्हें भी देती हैं। छोटी बहन पूजा ने दारोगा की परीक्षा में एक ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली जबकि उनकी बड़ी बहन प्रिया ने दो प्रयासों में इस परीक्षा को क्लियर किया।

खास बात यह है कि दोनों एक साथ ही दारोगा बनी। दोनों बहनों के रिजल्ट आने पर पूरे गांव में ख़ुशी का माहौल हो गया। गांव से ही पढ़कर इस मुकाम को हासिल करने पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात। अभावों में भी आसमान छूय जा सकता है।

टॅग्स :बिहारबेटी पढ़ाओ बेटी बचाओBihar Policeएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं