लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: बाहुबली दुलारचंद हत्याकांड में एक बार फिर से मच गया भारी बवाल, शव यात्रा के दौरान मोकामा में भड़क उठी हिंसा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2025 18:28 IST

भीड़ ने शव वाहन पर ईंट-पत्थर जमकर बरसाएं और गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा विधानसभा सीट चर्चा में आ गई है। बाहुबली दुलारचंद हत्याकांड में एक बार फिर से भारी बवाल हो गया। दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान मोकामा में हिंसा भड़क उठी। भीड़ ने शव वाहन पर ईंट-पत्थर जमकर बरसाएं और गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि हालात तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है।

बता दें कि बिहार के मोकामा में गुरुवार को चुनावी रंजिश के चलते जन सुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर और गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव यात्रा श्मशान घाट जा रही थी। इसी बीच हिंसा भड़क उठी और पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरा इलाका गुस्से में है। 

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद रातभर शव घर पर ही रखा रहा और शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हजारों लोगों की भीड़ के बीच दुलारचंद की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे इलाके की दुकानें बंद रहीं और लोगों ने न्याय की मांग में नारे लगा रहे थे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों द्वारा की गई साजिश है। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को कई गांवों में कैंप करना पड़ा। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से ही पुलिस इलाके में में कैंप कर रही है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है और केंद्रीय पुलिस बल तैनात किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि दुलारचंद के समर्थकों ने दूसरे पक्ष यानी अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा के जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। 

दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है, पुलिस और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है, हमें न्याय चाहिए। रविरंजन ने यह भी कहा कि उनके दादा बाहुबली नेता अनंत सिंह के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे थे। हम लोग पढ़े-लिखे हैं, एके-47 वाले नहीं हैं, मेरे दादा ने हमेशा जनता की आवाज उठाई लेकिन अब पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है। 

मोकामा में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की मौत पर पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है। हालांकि जनसुराज के संस्थापक ने इस बात से इनकार किया है कि दुलारचंद यादव उनकी पार्टी के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि वह हमारे प्रत्याशी का समर्थन कर रहे थे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह हमारे दल में थे।

उधर इस हत्याकांड से बिहार की सियासत काफी गर्मा गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि फिर से हमारी सरकार बन रही है और तब इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि दूसरे के घरों में झांकने से पहले अपने गिरेबान में झांके।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जन सुराजमोकामा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोकामा से विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा में शपथ ली, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और आशीर्वाद लिया, वीडियो

भारतअजित पवार का बिहार में NCP विस्तार का सपना रह गया अधूरा?, विधानसभा चुनाव 2025 में उतारे थे 15 प्रत्याशी

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ‘सुपारी’ दी और 10,000 रुपये बांटकर जीते?, पटना हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अमित टुन्ना, ऋषि मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, तौकीर आलम और शशांक शेखर

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 5 सीट खाली, राजद के सामने 1 सीट संकट, एक सदस्य के लिए 48 विधायकों की जरूरत, देखिए विधानसभा आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो