लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: साइक्लोन ‘मोंथा’ ने नेताओं के उड़न खटोले पर लगा दी ब्रेक, खराब मौसम के कारण दिग्गज नेता नहीं जा सकते चुनाव प्रचार में

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2025 16:54 IST

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शनिवार को प्रस्तावित तीन चुनावी सभाएं मौसम बिगड़ने की वजह से रद्द कर दी गईं, क्योंकि चॉपर से प्रचार स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

Open in App

पटना: साइक्लोन ‘मोंथा’ के कारण बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार पर असर पड़ा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शनिवार को प्रस्तावित तीन चुनावी सभाएं मौसम बिगड़ने की वजह से रद्द कर दी गईं, क्योंकि चॉपर से प्रचार स्थल तक पहुंचना मुश्किल हो गया। जिसके बाद उन्होंने पटना के मौर्या होटल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोपालगंज सहित कई विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में मेडिसिटी, फिनटेक और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर लाने के लिए संकल्पित एनडीए को ही लाने वाले हैं। हाजीपुर, वैशाली में एनडीए के लिए एकजुट प्रदेशवासियों को वर्चुअली संबोधित कर रहा हूं।

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी साहेबगंज की जनसभा में न जा पाने पर खेद जताया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका, लेकिन जनता से दूर रहना उन्हें दुखद लगा। तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मौजूदा सरकार को बदलकर युवा सरकार बनाएं। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि आज 16 चुनावी जनसभाएं थीं, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण आज भी हमारा हेलिकॉप्टर अभी तक उड़ान नहीं भर पाया। 

उन्होंने फोन पर जनता से कहा कि मौसम खराब होने के कारण हम आप लोगों के बीच नहीं आ पाएं। तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों से एक मौका मांगा और कहा कि एक मौका दीजिए उसके बाद हम हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे। नया बिहार बनाना है और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। वोट देकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकिये। एक मौका दीजिए, इसके बाद जो सरकार ने 20 साल में काम नहीं किया वो तेजस्वी यादव 20 महीने में करके दिखायेगा। इसके साथ ही तेजस्वी ने इस दौरान साहेबगंज की जनता से आशीर्वाद भी मांगा।

बता दें कि साइक्लोन ‘मोंथा’ के कारण सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अन्य दिग्गजों के चुनाव प्रचार में भी बाधा आई। भारी बारिश, तेज हवाओं और दृश्यता में आई कमी ने सियासी उड़ानें रोक दी। पिछले तीन दिनों में कुल 22 हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे बड़े-बड़े नेताओं के जनसंपर्क अभियान पर ब्रेक लग गया है। मंच तैयार थे, पोस्टर लगे थे, लेकिन मौसम ने पूरा समीकरण बिगाड़ दिया।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?