लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव धर्म-अधर्म के बीच की लड़ाई?, सीएम डॉ. मोहन यादव का तूफानी प्रचार, बोले- किस मुंह से बात करेगी कांग्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 17:57 IST

बिहार में दूसरे चरण की विधानसभा में चुनाव प्रचार जारी। दुनिया भारत को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से रूप में पहचानती है। हजारों सालों से यही हमारी पहचान है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम डॉ. मोहन यादव ने कीं 2 जनसभाएं।विपक्ष ने आपस में लड़ाने का काम किया है।जनता से एनडीए के समर्थन में मांगे वोट।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 नवंबर को बिहार की विधानसभाओं में धुंआधार प्रचार किया। उन्होंने मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा में हरिभूषण ठाकुर बचौल, गया जिले की वजीरगंज विधानसभा में बीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उनकी सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। क्या बच्चे-क्या बूढ़े-क्या महिलाएं- क्या युवा, हर वर्ग का समाज उनकी बात सुनने सभा स्थल पहुंचा। सीएम डॉ. मोहन यादव बिहार विधानसभा में जनता को प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

उन्होंने जनसभा में कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। वे कांग्रेस के नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे। जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का परिदृश्य बदला है। दुनिया में भारत का विशेष स्थान बना है। देश में सांस्कृतिक विकास की धारा बह रही है।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर और उज्जैन में बाबा महाकाल का महालोक बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी सालों तक अयोध्या में भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य श्रीराम मंदिर बना।

बिहार में डबल इंजन की सरकार में अब माता सीता का धाम भी बनेगा। कांग्रेस का मन छोटा है। कांग्रेसी कभी सीताजी का मंदिर नहीं बनाएंगे। उज्जैन में महाकाल लोक बनने पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी। पिछले साल वहां 7 करोड़ भक्त पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत को भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की धरती से रूप में पहचानती है। हजारों सालों से यही हमारी पहचान है।

विपक्ष को लिया आड़े हाथ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। दुश्मन बहुत चालाक है। विपक्ष के नेता कितने प्रकार के झूठ बोलते हैं। चुनाव में कांग्रेस और साथियों की नैया डूबते देख नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में बेईमानी का दावा कर रहे हैं।

राहुल कह रहे हैं कि अब बिहार चुनाव में भी यही होगा। लेकिन, राहुल गांधी किस मुंह से कहें कि उनकी ये हालत क्यों हो रही हैं। अगर कांग्रेसी आपके पास आएं तो उनसे पूछिए कि क्या कभी अयोध्या और मथुरा-वृंदावन गए? उन्होंने वहां मंदिरों के निर्माण में अड़ंगे लगाए। क्योंकि, विपक्ष को वोट बैंक का डर है। ये छोटी सोच वाले लोग हैं। 

मताधिकार जनता का सुदर्शन चक्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बुआ के बेटे शिशुपाल को 100 गलतियों तक छूट दी थी। इसी प्रकार आप लोग भी याद रखना। वोटिंग के दिन जैसे ही 11 नवंबर को आपके हाथ में ईवीएम के रूप में सुदर्शन चक्र आए, पूरा हिसाब चुकता करना।

कलियुग में मताधिकार ही जनता का सुदर्शन चक्र है। उन्होंने जनता से कहा कि याद रखना विपक्ष के प्रत्याशी ने अयोध्या में मंदिर की 12 एकड़ जमीन दबाई थी। सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से अयोध्या में भव्य मंदिर बन पाया है। कांग्रेस ये नहीं करने वाली थी। उनकी लाइन हमें पता है। 

बिहार की बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण के जुड़े सभी स्थानों को तीर्थ और धाम के रूप में विकसित कर रही है। पिछली बार जहां मेरी सभा होने वाली थी, वहां विपक्ष के लोगों ने रास्ते खोद दिए, हेलीपैड खोद दिया। लेकिन, मुझे कौन रोक पाएगा? अपने लोगों और पार्टी के लिए हम सदैव आगे खड़े हैं। एनडीए ने आपके वंश से निकले व्यक्ति को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है।

यह केवल एनडीए में ही संभव हो सकता है। बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार की तस्वीर बदली है। माताओं-बहनों को 10-10 हजार की राशि मिली है। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सरकार के लिए जैसे सीमा पर जवान हैं, वैसे ही खेतों में किसान हैं। दोनों का बराबर स्थान है।

विपक्ष ने वोट बैंक के लिए भाइयों को आपस में लड़ाया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने वजीरगंज विधानसभा में विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर कहा कि ऐसे कई आए और कई गए। काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का।  उन्होंने कहा कि समय बदल गया है हम सब मिलजुलकर रहने वाले लोग हैं। हमारे यहां राम-रहीम में कोई अंतर नहीं है। लेकिन, कांग्रेस और उनके साथ वालों ने वोट बैंक के लिए भगवान राम को लेकर दंगे कराए।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब से गरीब आदमी का भी समय बदला है। एनडीए उन सब को मौका देती है, जिनका कोई राजनीतिक परिदृश्य नहीं होता। एनडीए ही लोगों के साथ न्याय कर सकती है। सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि आज यहां फिर नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। आपके बीच जांचा-परखा, देखा-भाला प्रत्याशी है।

उसे भारी मतों से विजयी बनाएं। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से कोई पूछता है तो वे कहते हैं बिहार छोटा-मोटा राज्य है। बदला लेने का यही सही समय है। बिहार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष बिहार के लोगों को हमेशा भला-बुरा कहते हैं। इस बार इतनी जोर से बटन दबाना कि कीचड़ में कमल खिल जाए।

कांग्रेस के शासन में बॉम्बे-दिल्ली में पाकिस्तान से आतंकी आए और मासूम लोगों की हत्या की। एनडीए के शासन में समय बदल गया है। अब तो चंपारण के रण से पाकिस्तान में गोला फूटता है। उन्होंने कहा कि अब अगर एक भी आतंकी घटना होती है 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना घर घुसकर मारती है। आइए मिलकर एनडीए को जिताएं और बिहार-देश का विकास करें।

राहुल गांधी द्वारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास

बिहार जाने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल एयरपोर्ट पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एनडीए सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में बिहार की जनता विकास चाहती है। इसलिए बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। सभी मतदाता भाइयों-बहनों से अपील है कि वे अपने वोट के अधिकार का सोच-समझकर इस्तेमाल करें और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहूति दें। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब बिहार में पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है।

ऐसे में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा चुनाव का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने चुनाव आयोग की इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाए थे और सुप्रीम कोर्ट में उनकी धज्जियां उड़ीं। मेरी यही सलाह है कि राहुल गांधी लोकतंत्र और अपनी गरिमा का ध्यान रखें।

टॅग्स :मोहन यादवबिहार विधानसभा चुनाव 2025Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान