लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुंगेर में आठ अवैध मिनी गन फैक्ट्री और हथियार बनाने के उपकरण बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2020 06:54 IST

बिहार के मुंगेर जिले में अवैध हथियार और निर्माण का धंधा थमने का नाम ही नही ले रहा है. जिले में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किए जाने का सिलसिला अब भी जारी है. जिला पुलिस ने एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में आठ मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.

Open in App

बिहार के मुंगेर जिले में अवैध हथियार और निर्माण का धंधा थमने का नाम ही नही ले रहा है. जिले में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किए जाने का सिलसिला अब भी जारी है. जिला पुलिस ने एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में आठ मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. दियारा इलाके में छापेमारी के दौरान हथियार बनाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेर पुलिस को दूसरे दिन दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया. एसपी लिपी सिंह ने बताया कि बुधवार की देर संध्या गुप्त सूचना मिली कि गंगा दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार का निर्माण हो रहा है. इस सूचना के बाद एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर स्पेशल सेल और मुफस्सिल थाना पुलिस को दियारा इलाके में छापामारी करने के निर्देश दिए गए. पुलिस टीम ने टीकापुर दियारा इलाके में छापामारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्री पकडी. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार का निर्माण करते पांच आरोपित को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित खगड़िया जिला के मथार दियारा क्षेत्र के रहने वाले हैं. जबकि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर के रवि यादव और मनोज यादव भाग निकलने में सफल रहा. एसपी ने कहा कि टीकारामपुर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन रवि यादव और मनोज यादव के नेतृत्व में किया जा रहा था. रवि और मनोज ही हथियार का निर्माण कराते थे. हथियार निर्माण के बाद बेगूसराय और खगडिया जिला में बिक्री की जाती थी. एसपी ने कहा कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकडे जाने के मामले में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. रवि और मनोज की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. छापामारी में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि छपेमारी के दौरान लांग बैरल अर्ध निर्मित कट्टा-01, शॉर्ट बैरल अर्ध निर्मित कट्टा-01, बेस मशीन-8, कट्टा फ्रेम-4, कट्टा बैरल-8, ड्रिल मशीन-1, रेती-8, हथौड़ी-8, आरी फ्रेम-04, ट्रिगर-07, भट्ठी-01, आठ एमएम खोखा-04, टोपन-01, टिमर-02 बरामद किये गये हैं. यहां बता दें कि जिले में बन रहे अवैध हथियार निर्माण व तस्करी को लेकर लगातर मुंगेर पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में जिला एसपी लिपि सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टिकारमपुर दियारा इलाके में अवैध हथियार का निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी सूचना के आधार पर एसपी ने सदर एएसपी हरि शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें स्पेशल टीम और स्थानीय थाना को शामिल कर दियारा इलाके टिकारामपुर में छापेमारी की गई.

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं