लाइव न्यूज़ :

विश्वविद्यालयों में जारी भ्रष्टाचार, मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति मो. कुद्दुस ने दिया इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 20:55 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप का भी कोई असर नहीं हुआ और मो. कुद्दुस को परेशान किया जाता रहा. उन्होंने राजभवन के चहेते वीसी एसपी सिंह के कारनामों की पोल खोल दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देकुपित होकर कुलपति मो. कुद्दुस ने आज राजभवन को अपना इस्तीफा भेज दिया है.अपने इस्तीफे में लिखा है कि यहां काम करने का माहौल नहीं है. भ्रष्टाचार के उन मामलों का भी जिक्र किया है, जो उन्होंने उठाया था.

पटनाः बिहार के विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति मो. कुद्दुस को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा. राजभवन को निशाने पर लेते हुए विश्वविद्यालयों में जारी भ्रष्टाचार के खुले खेल के खिलाफ आवाज उठाकर कुलपति परेशान हो गये थे.

 

उन्होंने भ्रष्टाचार की पोले तो खोल दी, लेकिन उनकी किसी ने नही सुनी. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हस्तक्षेप का भी कोई असर नहीं हुआ और मो. कुद्दुस को परेशान किया जाता रहा. उन्होंने राजभवन के चहेते वीसी एसपी सिंह के कारनामों की पोल खोल दी थी. व्यवस्था से कुपित होकर कुलपति मो. कुद्दुस ने आज राजभवन को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

बताया जाता है कि उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि यहां काम करने का माहौल नहीं है. मौजूदा परिस्थिति में वे काम नहीं कर सकते लिहाजा पद से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार के उन मामलों का भी जिक्र किया है, जो उन्होंने उठाया था. उल्लेखनीय है कि अरबी फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति मो. कुद्दुस ने पिछले महीने बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र लिखकर विश्वविद्यालयों में जारी घोटालों की पोल खोल दी थी. मो. कुद्दुस ने अपने पत्र में विस्तार से बताया था कि उनसे पहले अरबी फारसी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति रहे एसपी सिंह ने कैसे भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला.

दोगुने से भी ज्यादा दर पर उत्तर पुस्तिकायें छपने के लिए दी गईं. आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को रखने समेत विश्वविद्यालय के दूसरे काम में किस तरह से लूट मचाया गया. उन्होंने अपने पत्र में खुलकर यह बताया था कि उन पर राजभवन से जुडे लोगों के द्वारा उनपर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह गलत तरीके से टेंडर लेने वालों के पैसे का भुगतान कर दें.

उन्होंने इस खेल में संलिप्त लोगों का नाम और मोबाइल नंबर तक का जिक्र किया था. उन्होंने अपने पत्र की कॉपी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी भेजी थी. वहीं कुलपति का पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोपी कुलपति एसपी सिंह के खिलाफ जांच कराने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा था. लेकिन राजभवन ने कोई जांच नहीं कराई. 

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पत्र राजभवन में पड़ा रह गया और उलटे मो. कुद्दुस को राजभवन से कई तरह की नोटिस भेज दी गयी. यही नहीं राजभवन ने आरोपी कुलपति एसपी सिंह को बेस्ट कुलपति का अवार्ड दे दिया गया. वहीं, मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी सिंह ने भी मो. कुद्दुस को मानहानि की नोटिस भेज दी थी.

सूत्रों के अनुसार एसपी सिंह राजभवन के सबसे करीबी कुलपति बताये जाते हैं. वे अभी तो केवल मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति हैं, लेकिन राजभवन ने उन्हें एक समय में चार-चार विश्वविद्यालयों का प्रभार सौंप रखा था. उन सभी विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार की कहानियां धिरे-धिरे सामने आ रही हैं. बावजूद इसके कुलपति एसपी सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो