लाइव न्यूज़ :

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड के मैट्रिक का रिजल्ट घोषित, बिना इंटरनेट के ऐसे करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2021 17:47 IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुल 78 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, शिक्षा मंत्री ने की घोषणाबिहार बोर्ड में 10वीं से इस बार 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करें नतीजे, एसएमएस से भी मिलेगा रिजल्ट

BSEB Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा सोमवार दोपहर बाद की गई। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नतीजों की घोषणा की। हालांकि कोरोना के कारण किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया था। 

ऐसे में कार्यक्रम का वेबकास्ट किया गया। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं। पिछले साल कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

बहरहाल, छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इससे पहले बिहार बोर्ड ने 26 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था। 

इंटर में कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।

इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 स्टूडेंट शामिल हुए थे। इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे। बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा की 'आंसर की' 20 मार्च 2021 को जारी कर दी गई थी।

बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें

परीक्षा परिणाम आने के बाद ऐसा कई बार होता है जब वेबसाइट पर लोड बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में नतीजे देखने में परेशानी होती है। हालांकि, आप चाहें तो बिना इंटरनेट इस्तेमाल किए एसएमएस के जरिए भी अपना नतीजा देख सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा। यहां मैसेज में BSEB लिखकर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर लिखें। ये फॉर्मेट कुछ इस प्रकार होगा- BSEBRollNumber. इतना लिखने के बाद आप 56263 पर एसएमएस भेज दें। नतीजे थोड़ी देर में आपके मोबाइल स्क्रिम पर होंगे।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो