लाइव न्यूज़ :

बिहार में विपक्षी एकता की काट में जुटी भाजपा, एनडीए को गोलबंद करने की तैयारी, जीतन राम मांझी तेवर को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 18:45 IST

जीतन राम मांझी और उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन ने लोकसभा की पांच सीटें मांगकर नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ कर बड़ा संकेत भी दिया है।पुराने एनडीए को फिर से एक साथ लाने की कवायद में जुट गया है।नीतीश कुमार की बैठक में देश के कौन- कौन से दिग्गज नेता शामिल होंगे।

पटनाः विपक्षी एकता को लेकर 12 जून को बिहार की राजधानी पटना में होने वाली महाबैठक पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं। एक तरफ नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ मोर्चे की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के अंदर ही हलचल तेज है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के तेवर को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा गर्म है कि उनका अगला कदम क्या होगा? दरअसल, जीतन राम मांझी और उनके बेटे मंत्री संतोष सुमन ने लोकसभा की पांच सीटें मांगकर नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में यह साफ- साफ संकेत मिलने लगे हैं कि मांझी और उनकी पार्टी महागठबंधन में खुश नहीं है।

मांझी ने अपनी नाराजगी भी खुलेआम जाहिर की है और मांग भी सामने रख दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ कर बड़ा संकेत भी दिया है। चर्चा है कि भाजपा 12 जून की बैठक की चर्चा के बीच पुराने एनडीए को फिर से एक साथ लाने की कवायद में जुट गया है। मांझी के तेवर और उपेन्द्र कुशवाहा के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलना, बिहार की सियासत के लिए बड़ा संकेत भी देने लगा है।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा की पूरी कोशिश है कि 2015 में एनडीए का पुराना समीकरण बने और उसका स्वरूप सामने आए। उधर, विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। यह चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार की बैठक में देश के कौन- कौन से दिग्गज नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बैठक में शामिल होने को संशय गहराया हुआ है। वहीं अब आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर भी कहा जा रहा है कि बैठक से किनारा कर सकते हैं। जिस तरह से बड़े नेताओं के बैठक से दूरी बढ़ रही है, उसे विपक्षी एकता में टूट की बात कही जा रही है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जो लोग साथ आएंगे उन्हें विपक्षी एकता का साथ ही माना जाएगा। जो लोग साथ नहीं आएंगे। वह अप्रत्यक्ष रूप से या प्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करने वाले कहे जाएंगे।

टॅग्स :Bihar BJPजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जेडीयूपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

क्राइम अलर्टबहन की सहेली को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण?, स्कूल संचालक सरोज महतो ने किया हैवानियत, अश्लील फोटो बनाकर कई महीने तक रेप?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र