लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगुसराय में बेकाबू ट्रक झोपड़ी में घुसा, सात लोगों की मौत से हाहाकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2019 21:31 IST

Bihar, Begusarai Truck Accident: शुक्रवार (5 अप्रैल) को एक बेकाबू ट्रक एक झोपड़ी में घुस गया जहां मौके पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसा होते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया। भारी अफरा-तफरी के बीच मृतकों की लाशें निकालने के लिए ट्रक एक गड्डे में पलटा गया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेगुसराय में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, सात की मौतबेकाबू ट्रक झोपड़ी में जा घुसा, लोगों ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

Bihar, Begusarai Truck Accident: बिहार के बेगुसराय में ट्रक से कुचलकर सात लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा मुफलिस थाना क्षेत्र के नवटोलिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 55 के पास हुआ। शुक्रवार (5 अप्रैल) को एक बेकाबू ट्रक एक झोपड़ी में घुस गया जहां मौके पर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसा होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया।

भारी अफरा-तफरी के बीच मृतकों की लाशें निकालने के लिए ट्रक एक गड्डे में पलटा गया। कहा जा रहा है कि ट्रक में चावल लदा था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में 12 साल की एक बच्ची ज्योति कुमारी की भी मौत हो गई जिसे मिलाकर मरने वालों की संख्या आठ बताई जा रही है। मृतकों में केशो साह (55), बैजनाथ साह (53), शंकर सहनी (55), भोला पंडित (38), कृष्‍णनंदन महतो (38), शीतल सहनी (40), आसो साह (44) और ज्‍योति कुमारी के नाम शामिल हैं। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे से गुस्साई भीड़ ने जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं, हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों के घर मातम पसरा है, रो-रोकर उनका बुरा हाल है। बेगूसराय के डीएम राहुल कुमार और एसपी अवकाश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

टॅग्स :बिहार समाचारबेगूसराय लोकसभा सीटसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज