लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: 10 लाख नौजवानों को रोजगार से लेकर किसान कर्ज माफी तक, पढ़ें महागठबंधन ने संकल्प पत्र में क्या-क्या किए वादे

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 10:31 IST

तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश 15 सालों में विशेष राज्य का दर्जा नहीं ले सके। तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को विशेष राज्य का दर्जा डोनाल्ड ट्रंप नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने नवरात्र के पहले दिन अपना घोषणा पत्र जारी किया। महागठबंधन ने साझा घोषणापत्र को बदलाव के संकल्प पत्र का नाम दिया है। 

पटनाबिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने नवरात्र के पहले दिन अपना घोषणा पत्र जारी किया। महागठबंधन ने साझा घोषणापत्र को बदलाव के संकल्प पत्र का नाम दिया है। पटना में एक होटल में घोषणापत्र जारी होने के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोहिल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस घोषणापत्र में 10 लाख नौजवानों को रोजगार देने की बात कही गई है। महागठबंधन ने अपने इस संकल्प पत्र को 'प्रण हमारा' नाम दिया है।

संकल्प पत्र की घोषणा के मौके पर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश 15 सालों में विशेष राज्य का दर्जा नहीं ले सके। तेजस्वी यादव ने संकल्प पत्र की घोषणा के दौरान नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार 15 साल से सरकार चला रहे हैं लेकिन बिहार को विशेष दर्ज नहीं दिला सके हैं। डोनाल्ड ट्रंप आकर बिहार को विशेष दर्जा नहीं देने वाले हैं।'

महागठबंधन के संकल्प पत्र की प्रमुख बातें

- पहली कैबिनेट में 10 लाख नौजवानों को रोजगार 

- परीक्षा के लिए भरे जाने वाले आवेदन फार्म पर फीस माफ 

- परीक्षा केंद्रों तक जाने का किराया सरकार देगी

- हमारा संकल्प है कि पलायन रोकेंगे 

- कर्पूरी श्रम सहायता केंद्र खोलेंगे, इससे लोगों की मदद करने में आसानी होगी 

- शिक्षकों के लिए सामान काम सामान वेतन का वादा पूरा करेंगे

-राज्य में खाली 4.50 लाख और 5.50 लाख सरकारी पदों पर भर्ती

- राज्य में किसान कर्जमाफी होगी। किसानों के ऋण को माफ किया जाएगा।

- विधान सभा के पहले दिन तीनों कृषि बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास लायेंगे

- शिक्षा पर राज्य के कुल खर्च का 12 फीसदी हिस्सा खर्च किया जाएगा।

- नौकरशाही में ट्रांसफर प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर। इसके लिए एसओपी जारी किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं