लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025ः तेजस्वी यादव ही होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा?, संशय के बीच कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2025 14:18 IST

Bihar Assembly Elections 2025: अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल ही में हुई इंडि गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने तेजस्वी को ही अपना नेता स्वीकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। भाजपा के साथ हैं तो वहां भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही हैं।भीड़ में कोई कमी नहीं थी, लोगों का जोश बरकरार था।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर राजद और कांग्रेस की बीच अब भी बवाल जारी है। एक ओर जहां राजद जहां तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बना चुकी है तो वहीं कांग्रेस इसको लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि बहुमत से बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बीच सोमवार को पटना पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने दावा कर दिया कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। उनके इस बयान से सियासी हलचल तेज है। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हाल ही में हुई इंडि गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने तेजस्वी को ही अपना नेता स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं और मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार भी। अखिलेश सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन में सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए आए थे और आज अगर भाजपा के साथ हैं तो वहां भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो कहा, वह पूरी तरह सही है। खड़गे की सभा में खाली कुर्सियों को लेकर उठे सवालों पर अखिलेश सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। धूप बहुत ज्यादा थी, इसलिए लोग छांव की ओर चले गए थे। भीड़ में कोई कमी नहीं थी, लोगों का जोश बरकरार था।

राजनीतिक गलियारों में चल रही उनकी नाराजगी और दल बदल की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने साफ कहा कि मैं कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे निभाऊंगा। पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश पर की गई टिप्पणी पर अखिलेश सिंह ने कहा कि यह सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन है और उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी के बोस्टन में दिए गए ’ईवीएम सेट है’ वाले बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है।

हम लोग पहले से बैलट पेपर से चुनाव की मांग करते आए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस बयान कि "बिहार की जनता उन्हें बुला रही है" पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि बिलकुल, सभी नेताओं को बिहार जाकर बिहार की चिंता करनी चाहिए। जनता की समस्याओं पर फोकस होना चाहिए। जो भी बिहार का है और सामाजिक जीवन से जुड़ा है, उसे बिहार की चिंता करनी ही चाहिए।

राज्य कई मामलों में बहुत पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग सिर्फ़ इसलिए की जा रही है क्योंकि भाजपा वहां सफल नहीं हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि अखिलेश सिंह का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब बिहार में राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है और गठबंधनों की दिशा तय की जा रही है।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया