लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2020: चिराग ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कभी भी पलट सकते हैं, चुनाव के बाद लालू यादव के साथ सरकार बना लेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2020 14:12 IST

बिहार को नीतीश मुक्त करने जा रहे हैं. नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और हम बिहार में भाजपा लोजपा की सरकार बनाएंगे. चिराग पासवान ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लिखा है असंभव नीतीश.

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने कहा कि पहले 15 साल में बिहार बदनाम था और दूसरे 15 साल में बदहाल हो गया. चिराग ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राजद के संपर्क में है और चुनाव परिणाम के बाद वह पाला बदल सकते हैं. नीतीश कुमार अगर कुछ सीटें जीतते हैं तो वह महागठबंधन के साथ सरकार भी बना सकते हैं.

पटनाः लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है. वह जिसके साथ सरकार में रहते हैं.

उसके पीठ में ही छुरा घोंपते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि पहले 15 साल में बिहार बदनाम था और दूसरे 15 साल में बदहाल हो गया, लेकिन अब हम बिहार को नीतीश मुक्त करने जा रहे हैं. नीतीश कुमार जी से ज्यादा सीटों पर लोजपा चुनाव लड़ रही है और हम बिहार में भाजपा लोजपा की सरकार बनाएंगे. चिराग पासवान ने सुबह सवेरे ट्वीट करते हुए लिखा है असंभव नीतीश.

उन्होंने कहा कि अगर बिहार की जनता ने नीतीश को वोट दिया तो वह बर्बाद हो जाएगा. चिराग ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार राजद के संपर्क में है और चुनाव परिणाम के बाद वह पाला बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर कुछ सीटें जीतते हैं तो वह महागठबंधन के साथ सरकार भी बना सकते हैं. चाहे वह भले ही वह एनडीए के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. उनको पलटने में देर नहीं लगेगी.

परिणाम आने के बाद बिहार फिर उन्हें एक बार पलटू के तौर पर देखेगा

चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार फिर उन्हें एक बार पलटू के तौर पर देखेगा. वहीं, उन्होंने मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपील किया था कि नीतीश को वोट दिया तो बिहार और भी बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की कोई नीति नहीं है और वह कुर्सी के लिए कहीं भी और किसी भी हद तक जा सकते हैं. वो राजद के साथ पहले भी सरकार में रह चुके हैं. चुनाव परिणामों के बाद महागठबंधन में भागने की नीतीश कुमार ने पूरी तैयारी कर ली है.

चिराग पासवान ने अपने बयान में कहा कि नीतीश और तेजस्वी एक हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में मतदान बिहारी फस्र्ट के आधार पर वोट करें. चिराग पासवान ने कहा कि जो मेरा वीडियो वायरल हो रहा है वह जदयू की साजिश हैं. यह मुझे नीतीश कुमार को बताने की जरूरत नहीं है कि पिता के खोने का कितना दुख और गम मुझे है.

बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप चार लाख बिहारियों ने तैयार किया

इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार की बेबसी को बदलने के लिए जो रोड मैप चार लाख बिहारियों ने तैयार किया है उसे लोजपा ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है. चिराग पासवान ने मतदाताओं से अपील की है कि वह अपने भविष्य के लिए उठकर खुद बाहर निकले और वोट दें. चिराग पासवान अपना शूटिंग वाला वीडियो वायरल होने से भटके हुए हैं और उन्होंने इस मामले पर जदयू के ऊपर स्तर ही राजनीति करने का आरोप लगाया है. 

चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा पीएम बनने की अभी खत्म नहीं हुई हैं. उनको पता हैं कि वह एनडीए में रहते हुए पीएम नहीं बन सकते हैं. इसलिए वह महागठबंधन के साथ कामकर पीएम बनने की इच्छा पाले हुए हैं. वह 2014 में भी ऐसा कर चुके हैं. मुंगेर घटना पर चिराग ने नीतीश पर हमला बोला और कहा कि वहां की एसपी लिपि सिंह जदयू नेता की बेटी हैं. इसके कारण ही उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. दुर्गा भक्तों की पिटाई करने की अनुमति पुलिस को किसने दी? इस घटना से काफी दुख पहुंचा है. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारचिराग पासवानराष्ट्रीय रक्षा अकादमीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र