लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: सीट शेयरिंग डील के बाद राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश यादव हुए शामिल, बोले- 'भाजपा हटाओ, देश को बचाओ'

By आकाश चौरसिया | Updated: February 25, 2024 16:20 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा में शामिल होने के साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आने वाले समय में जो चुनौती है, वो लोकतंत्र बचाने की चुनौती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादवपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यात्रा में कहा कि लोकतंत्र बचाने की चुनौती हैदूसरी ओर राहलु गांधी ने बताया कि भाजपा ने देश में भाई को भाई से लड़ाया

Bharat Jodo Nyay Yatra: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा में कांग्रेस की ओर से चल रही यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आने वाले समय में जो चुनौती है, वो लोकतंत्र बचाने की चुनौती है और संविधान बचाने की चुनौती है।

अखिलेश यादव ने बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो सपना देखा था, उसमें था कि गरीबी पिछड़ो को सम्मानजनक जिंदगी मिले, लेकिन इन्हें जो अधिकार मिल रहा था, उसे भाजपा ने लूटने का काम किया है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान को लेकर चली है और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती हैं। हमें उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन और पीडीए की लड़ाई एनडीए को हराने का काम करेगी।"

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने देश में भाई को भाई से लड़ाया। भाजपा के कारण हिंदुस्तान में अन्याय बढ़ रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों, किसानों और के साथ अन्याय बढ़ता जा रहा है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गरीबी पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर आप गरीब हैं तो आपको इस देश में 24 घंटे बाद भी आपको अन्याय का सामना करना पड़ेगा। नफरत की वजह अन्याय है, इसलिए हमने अपनी यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। 

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राभारत जोड़ो यात्राPriyanka Gandhi Vadraराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र