लाइव न्यूज़ :

संजय गांधी की मौत व गुजरात भूकंप की भविष्यवाणी कर बेजान दारूवाला ने बटोरी थी सुर्खियां

By अनुराग आनंद | Updated: May 29, 2020 20:52 IST

संजय गांधी की मौत की भविष्यवाणी भी बेजन दारूवाला ने ही की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही दारूवाला ने बता दिया था कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।कई ऐसे मामले भी हैं जब दारूवाला की भविष्यवाणी सच साबित न हो सकी।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है। आज (शुक्रवार) देश के बड़े ज्योतिषी बेजन दारूवाला का भी निधन हो गया। बेजन कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले बेजान देश में घटने वाली कई बड़ी घटनाओं को लेकर पहले ही भविष्यवाणी करके सुर्खियों में आ गए थे।

डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे ही दारूवाला की भविष्यवाणी से जुड़े कई किस्से हैं। संजय गांधी की मौत की भविष्यवाणी भी बेजन दारूवाला ने ही की थी। इसके अलावा राजनीति से जुड़ी कई सटीक भविष्यवाणियों के लिए उनका जिक्र किया जाता है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाने की भविष्यवाणी भी बेजन दारूवाला ने ही की थी। यही नहीं बेजन दारूवाला ने करगिल से लेकर गुजरात भूकंप जैसी कई भविष्यवाणियां भी दारूवाला ने ही की थी। साल 2004 में कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले ही दारूवाला ने बता दिया था कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

आपको बता दें कि कई ऐसे मामले भी हैं जब दारूवाला की भविष्यवाणी सच साबित न हो सकी। साल 2003 के विश्व कप में दारूवाला ने दक्षिण अफ्रीका के विश्व चैंपियन बनने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन उस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार चैंपियन बना था।

वहीं, साल 2007 के विश्व कप से पहले दारूवाला ने भारत के विश्व चैंपियन बनने की संभावना जताई थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल द्रविड़ या मुनाफ पटेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होंगे। जबकि भारत इस वर्ल्ड कप में जल्द ही बाहर हो गया था।

बेजान दारूवाला भगवान गणेश के भक्त थे और कई बड़ी भविष्यवाणियां कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि कोरोना वायरस के कारण अब एक कठिन समय होने वाला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल