लाइव न्यूज़ :

बीबीसी पंजाबी के ट्विटर अकाउंट पर बड़ी कार्रवाई, भारत में अकाउंट पर लगी रोक, जानें कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 28, 2023 14:17 IST

ट्विटर हैंडल पर प्रदर्शित एक संदेश में कहा गया है कि खाते को "कानूनी मांग के जवाब में" हटा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी पंजाबी न्यूज के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है।ऐसा माना जा रहा है कि अमृतपाल नेपाल में छिपा है।भारत सरकार के अनुरोध पर नेपाल ने उसे (अमृतपाल को) निगरानी सूची में डाल दिया है।

नई दिल्ली: भगोड़े कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच बीबीसी पंजाबी न्यूज के ट्विटर अकाउंट पर भारत में रोक लगा दी है। ट्विटर हैंडल पर प्रदर्शित एक संदेश में कहा गया है कि खाते को "कानूनी मांग के जवाब में" हटा दिया गया है। 

ऐसा माना जा रहा है कि अमृतपाल नेपाल में छिपा है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह (अमृतपाल) भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। ऐसे में भारत सरकार के अनुरोध पर नेपाल ने उसे (अमृतपाल को) निगरानी सूची में डाल दिया है।

पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तभी से वह फरार है। कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल ने पुलिस को भी चकमा दे दिया और पंजाब के जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने के बावजूद वह पुलिस के जाल से बच निकलने में कामयाब रहा। इस बीच, गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में 'हाई अलर्ट' पर रहने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से 'माय रिपब्लिका' अखबार ने कहा है कि यह निर्देश भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर दिया गया है और नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को दो दिनों के लिए 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सीमावर्ती इलाके में सादे कपड़ों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि सिंह पश्चिमी नेपाल के कपिलवस्तु से देश में प्रवेश कर सकते हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमृतपाल सिंहBBCट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र