लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर, एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर शहीद

By भाषा | Updated: August 21, 2019 12:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के बोनियार क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया। मारे गए आतंकी के बारे में पता लगाया जा रहा है

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया । इस मुठभेड़ में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गया और एक उप निरीक्षक घायल हुआ है। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से गनी-हमम क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसका बल ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एसपीओ बिलाल अहमद और एसआई अमरदीप परिहार घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एसपीओ अहमद ने बाद में दम तोड़ दिया और एसआई परिहार सेना के अस्पताल में भर्ती है। 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम शहीद बिलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सबसे बड़ा बलिदान दिया।’’ 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया और उसका शव मौके से बरामद कर लिया गया है। आतंकवादी की पहचान और उसके समूह का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोला बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। 

प्रवक्ता ने बताया कि लोगों से मुठभेड़ स्थल पर ना जाने को कहा गया है क्योंकि वहां अभी विस्फोटक सामग्री होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गहन छानबीन किए जाने और विस्फोटक सामग्री को हटाए जाने तक लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह