लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप: अगर कोई भी वकील दोषी पाया गया तो जीवनभर के लिए लाइसेंस होगा रद्द- BCI चैयरमैन

By भारती द्विवेदी | Updated: April 15, 2018 17:17 IST

BCI ने जम्मू बार एसोसिएशन को तुरंत हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: कठुआ गैंगरेप में आरोपियों के समर्थन में जम्मू के वकीलों ने तिरंग यात्रा निकाली थी। साथ ही भारत माता की जय का नारा लगाया था। पीड़िता के पिता ने वकीलों के ऊपर धमकाने का आरोप भी लगाया है। जिसकी वजह से जम्मू बार एसोसिएशन के वकीलों की चौतरफा निंदा हो रही है। वकीलों के रैवये को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया अब सख्त हुआ है। बार काउंसिल इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा है- 'अगर कोई भी वकील दोषी पाएगा, हमारे पास उनका लाइसेंस जीवनभर के लिए रद्द करने का अधिकार है।'

प्रेस कॉफ्रेंस में कठुआ गैंगरेप पर बात करते हुए बार काउंसिल के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा है- 'हमने मीटिंग में ये तय किया है कि 5 सदस्यों की एक टीम केस की जांच के लिए जम्मू और कठुआ जाएगी। टीम वहां के लोगों से बात करके मामले की जांच करेगी। फिर कमिटी हमें रिपोर्ट देगी। जिसे हम 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे। हम सुप्रीम कोर्ट से अतिरिक्त दो दिन का समय देने की अपील करेंगे। साथ ही हमने जम्मू बार एसोसिएशन को तुरंत हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया है।'

कठुआ के रसाना गांव की आठ साल की बच्ची से जनवरी में रेप हुआ था। नौ अप्रैल को इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होना था लेकिन वकीलों ने इतना हंगामा कियाा कि चार्जशीट दाखिल नहीं हो पाया। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 10 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया। वकीलों ने फिर से इसका विरोध करते हुए और आरोपियों के समर्थन में 11-12 को पूरे जम्मू-कश्मीर में बंद बुलाया। कठुआ जिला जेल के बाहर लगातार प्रदर्शन किया और गैंगरेप के आरोपियों का केस मुफ्त में लड़ने का प्रस्ताव भी दिया था। 

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपबार काउंसिल ऑफ इंडियाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज