लाइव न्यूज़ :

बंग्लोदश को मुक्त कराने वाले दिग्गजों ने मनाया विजय दिवस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 17, 2017 08:26 IST

बांग्लादेश को आजाद कराने में भारत ने अहम भूमिका निभाई थी।

Open in App

चार दशक पहले बांग्लादेश को मुक्त कराने के लिए एक साथ लड़ने वाले दिग्गज सैनिकों और बांग्लादेशी मुक्ति-योद्धाओं ने पाकिस्तान पर जीत की 46वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक साथ आए। विजय दिवस के समारोह के रूप में फोर्ट विलियम में पूर्वी सेना मुख्यालय में रखे विजय स्मारक में एक स्मारक सेवा आयोजित की गई।

इस समारोह में बांग्लादेश के आवास और लोक निर्माण व वास्तु विद्या मंत्री मोशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में 71 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इसमें बांग्लादेश सशस्त्र बलों के 6 सेवारत अधिकारी और 30 मुक्तियोद्ध शामिल थे।

मुक्तियोद्ध कोलकाता में पिछले 12 वर्षों से विजय दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं। इस समारोह के आयोजन की शुरुआत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' और 'वंदे मातरम' जैसे गानों से हुई। इन गीतों की धुन सेना के बैंड ने बजाई।

वदीर्धारी कर्मचारियों, दिग्गजों, नागरिकों, स्कूल के बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज