लाइव न्यूज़ :

'कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले किच्चा सुदीप की फिल्मों पर लगे प्रतिबंध', शिवमोग्गा के एक वकील ने चुनाव आयोग से की अपील

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 14:53 IST

वकील का दावा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण एक्टर की फिल्मे और विज्ञापन जनता को प्रभावित कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव तक किच्चा सुदीप की फिल्मों पर रोक लगाने की गई मांग कर्नाटक में बीजेपी के लिए किच्चा सुदीप करेंगे प्रचार कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले है

शिवमोग्गा: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में किच्चा सुदीप मैदान में उतर गए हैं। एक्टर के बीजेपी के लिए प्रचार करने की खबर आने के बाद से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है।

इस बीच राज्य के शिवमोग्गा शहर के एक वकील ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में वकील ने मांग की है कि अभिनेता किच्चा सुदीप की फिल्मों, शो और विज्ञापनों पर चुनाव परिणाम आने तक रोक लगा दी जाए। 

वकील का दावा है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण एक्टर की फिल्मे और विज्ञापन जनता को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता सुदीप ने बीजेपी को कर्नाटक चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है और वह राज्यभर में पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में बने रहेंगे।

ऐसे में चुनाव आयोग से उनकी फिल्मों और विज्ञापनों को 13 मई तक टेलीविजन पर प्रसारित होने से रोकने को आग्रह करता हूँ, क्योंकि वे आदर्श आचार संहिता के दौरान जनता को सीधे प्रभावित कर सकते हैं।”

गौरतलब है कि बुधवार को किच्चा सुदीप ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपना समर्थन देने का ऐलान किया। सुदीप ने यह भी स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन वह बोम्मई को चुनाव जीतने में मदद करेंगे।

मालूम हो कि किच्चा सुदीप की राजनीति में ये पहली पारी की शुरुआत है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023किच्चा सुदीपकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र