लाइव न्यूज़ :

'हुकमरान समाज' बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज- परिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को याद करते हुए बोलीं मायावती

By भाषा | Updated: October 9, 2022 10:04 IST

परिनिर्वाण दिवस पर बोलते हुए सपा प्रमुख मायावती ने कहा, "देशभर के, खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों ने यहां चार बार अपनी पार्टी की सत्ता प्राप्त करके यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है, जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपरिनिर्वाण दिवस पर सपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम को याद किया है। उन्होंने कहा है कि 'हुकमरान समाज' बनने के अभियान में बहुजन समाज जुटना होगा।यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता एक मास्टर चाबी है जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज आजादी के 75 वर्षों में अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकार मांगते-मांगते थक गया है और अब उसे पूरी ताकत के साथ ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुटना होगा। आपको बता दें कि मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर किए सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही। 

मायावती ने क्या ट्वीट किया

इस पर बोलते हुए मायावती ने लिखा, “बहुजन समाज आजादी के बाद 75 वर्षों में अपना कानूनी व संवैधानिक हक मांगते-मांगते थक गया है। अब उसे पूरी ताकत के साथ ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुट जाना होगा। उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपके लिए परीक्षा हो सकता है, जिसमें सफलता उम्मीद की नई किरण साबित होगी।” 

सत्ता एक मास्टर चाबी है जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं- मायावती

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “देशभर के, खासकर उत्तर प्रदेश के लोगों ने यहां चार बार अपनी पार्टी की सत्ता प्राप्त करके यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है, जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं, इसीलिए यह अभियान हर कीमत पर जरूर जारी रहना चाहिए। यही आज के दिन का संदेश है और इसी संकल्प के साथ कार्य भी करना है।” 

मायावती ने कांशीराम को श्रद्धांजलि दी

बसपा अध्यक्ष ने कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर ‘हुक्मरान समाज’ बनाने के लिए बामसेफ, डीएस4 और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। उन्हें नमन कर रहे उनके सभी अनुयाइयों का तहेदिल से आभार।” 

टॅग्स :मायावतीBahujan Samaj Partyउत्तर प्रदेशकाशीराम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र