लाइव न्यूज़ :

जेल से रिहा होने के बाद दहाड़ने लगे हैं बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- 'मैं कुत्तों की नसबंदी के लिए निकला हूं'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2023 18:10 IST

आनंद मोहन ने 23 नवंबर को पटना में भव्य रैली करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में वह पूरे बिहार में घूमकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इसी दौरान पत्नी और दोनों बेटों के साथ वह मोतिहारी पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनको सोने का मुकुट पहनाया। पताही का इलाका शिवहर संसदीय क्षेत्र में आता है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन लगातार अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैंमोतिहारी में उन्होंने कहा कि मैं किसी को छेड़ता नहींविरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि जो डर गया, समझो वह मर गया

पटना: जेल से रिहा होने के बाद सियासी पारी खेलने बिहार दौरे पर निकले बाहुबली नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन लगातार अपने विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी में उन्होंने कहा कि मैं किसी को छेड़ता नहीं, लड़ता नहीं, लेकिन कोई छेड़ दे तो फिर मैं छोड़ता भी नहीं। उन्होंने बगैर किसी का नाम किए विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि मैं कुत्तों की नसबंदी के लिए निकला हूं। 14 सुई तो लेनी होगी।

उल्लेखनीय है कि आनंद मोहन ने 23 नवंबर को पटना में भव्य रैली करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में वह पूरे बिहार में घूमकर लोगों को न्योता दे रहे हैं। इसी दौरान पत्नी और दोनों बेटों के साथ वह मोतिहारी पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनको सोने का मुकुट पहनाया। पताही का इलाका शिवहर संसदीय क्षेत्र में आता है। आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद यहां से सांसद रही हैं। यहां आनंद मोहन ने मंच से बिना किसी का नाम लिए कहा कि मुझसे कोई क्या साजिश करेगा, 17 साल की उम्र में ही मैंने साजिश से दोस्ती कर ली थी।

जेल से रिहा होने पर सवाल उठाने वालों को भी उन्होंने मंच से खरी खोटी सुनाई। विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि जो डर गया, समझो वह मर गया। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने बहुत गलत नंबर डायल कर दिया है जिसका जवाब 23 नवंबर को रैली में मिलेगा। पटना को पाट नहीं दिया तो मेरा नाम भी आनंद मोहन नहीं है। आनंद मोहन ने आगे कहा कि हम जिससे लड़ते हैं तो ताल ठोक कर लड़ते और गले मिलते तो हृदय उड़ेल देते हैं। लालू यादव से मैं लड़ा, तो उन्होंने तो माफी दे दी, लेकिन तुम माफ नहीं कर पाए। क्यों माफ नहीं किए? मैं ये सवाल तो पूछूंगा, लेकिन इतिहास माफ नहीं करेगा। तुम्हें साथ नहीं देना है, मत दो। आनंद मोहन किसी से डरने वाला नहीं है। वो कहते हैं कि हमारे सैकड़ों एमपी हैं। हमारे हजारों विधायक हैं और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन आप हमारे ठेंगे पर हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी के शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाएं, उसे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

टॅग्स :आनंद मोहन सिंहबिहारलालू प्रसाद यादवआरजेडीनीतीश कुमारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार