लाइव न्यूज़ :

बहराइच: दहेज नहीं मिलने पर पति ने की पत्नी की पिटाई, फिर दे दिया ‘तीन तलाक’

By भाषा | Updated: August 11, 2019 18:22 IST

शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अफसाना बेगम ने आरोप लगाया कि बीती 16 जुलाई को उसके पति मोहम्मद आरिफ ने दूसरी शादी रचा ली और 8 अगस्त को ससुराल पहुंच कर तीन बार ‘‘तलाक तलाक तलाक’’ बोलकर उसे तलाक दे डाला।

Open in App

भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित रूपईडीहा थाने में एक महिला ने मामला दर्ज कराकर अपने पति और ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है कि दहेज नहीं मिलने पर उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने ‘तीन तलाक’ दे दिया। ‘तीन तलाक’ विधेयक पास होने के बाद जिले में तीन तलाक का यह पहला मामला है।

अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मुर्तिहा कोतवाली के हरखापुर की रहने वाली अफसाना का निकाह रूपईडीहा थाने के आंबा पोखर निवासी मोहम्मद आरिफ के साथ 2015 में हुआ था। पुलिस के अनुसार, अफसाना बेगम का आरोप है कि उसके पति और ससुराल के लोग उस पर दहेज में मोटरसाइकिल के लिए 50 हजार रुपए लाने का दबाव बनाते थे, जिसे पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट की जाती थी।

बाद में इसी बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। करीब चार साल से वह अपने मायके में रह रही है। शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में अफसाना बेगम ने आरोप लगाया कि बीती 16 जुलाई को उसके पति मोहम्मद आरिफ ने दूसरी शादी रचा ली और 8 अगस्त को ससुराल पहुंच कर तीन बार ‘‘तलाक तलाक तलाक’’ बोलकर उसे तलाक दे डाला।

सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पीड़िता के पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न अधिनियम तथा अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र