लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली में मौसम खराब रहने की संभावना:मौसम विभाग

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:55 IST

Open in App

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में मौसम की खराब परिस्थितियों का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने दिल्ली में सोमवार, मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिन के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, ग्रीन अलर्ट का मतलब मौसम पूरी तरह ठीक रहने से है जबकि येलो अलर्ट मौसम की बेहद खराब परिस्थितियों को दर्शाता है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह उमस भरी रही और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 77 फीसदी से 49 फीसदी के बीच रहा।विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज