लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में क्या बोले विपक्ष के नेता?

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 22, 2024 12:29 IST

अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच विपक्ष के नेताओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

Open in App
ठळक मुद्देप्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरीविपक्ष के नेताओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी प्रतिक्रिया दीपीएम मोदी पूजा में शामिल हुए

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्राण प्रतिष्ठा भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। 

इस बीच विपक्ष के नेताओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "...जो मूर्ति पत्थर की थी आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वो भगवान का रूप ले लेगी... जो रास्ता भगवान राम ने दिखाया, उससे वे मर्यादा पुरूषोत्तम राम कहे गए... उम्मीद है कि भगवान राम ने जिस राम राज्य की कल्पना की थी जिसमें गरीब दुखी ना रहे... हम सब उस रास्ते पर चलेंगे।"

राजद के नेता और लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा, "राम तो सबके मन में हैं….अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते ….सबसे पहले महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार बंद होना चाहिए और ग़रीबी और भूख जैसे रावण को कैसे ख़त्म करे इस पर विचार होना चाहिए। राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेके चलिए।"

शिवसेना यूबीटी की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "आज हम सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है, आज सदियों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने घर अयोध्या में विराजमान होने जा रहें हैं। ये हमारे धर्म, संस्कार और संस्कृति की जीत है। ये साधु संतों के सदियों के संघर्ष और इस देश की जनता के अटूट धैर्य “की कानून न्याय देगा” की जीत है। मनोकामना है की शीघ्र ही मैं सपरिवार अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करूं। प्रभु श्रीराम सबके हैं और हम सभी इस राष्ट्र को उन्नत बनाने के लिए प्रभु श्रीराम के विचारों को आत्मसात करें। जय सिया राम !"

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी, जो श्री राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु पधारेंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिLord Ramनरेंद्र मोदीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र