लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया कोविड के बाद की स्थिति में आर्थिक पुनर्संतुलन में अहम साझेदार है: भारत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 01:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आस्ट्रेलिया भारत द्वारा पेश हिंद प्रशांत महासागर पहल के क्रियान्वयन एवं कोविड के बाद की स्थिति में और लचीला आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाकर आर्थिक पुनर्संतुलन कायम करने में अहम साझेदार है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और महत्व को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों एवं चिंता के सामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

श्रीवास्तव से इस सप्ताह के प्रारंभ में विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष मैरीज पायने के बीच हुई बातचीत के बारे में सवाल किया गया था। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या दोनों ने हाल के आस्ट्रेलिया-चीन विवाद के बारे में भी चर्चा की।

चीन और आस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मौरीसन ने सोमवार को चीन सरकार से अफगानिस्तान में एक आस्ट्रेलियाई सैनिक द्वारा एक बच्चे की हत्या किये जाने की ‘झूठी एवं अरूचिकर’ ट्वीट करने को लेकर माफी मांगने की मांग की थी।

मंगलवार को दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता के बारे में पूछे जाने पर श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ आस्ट्रेलिया भारत द्वारा पेश हिंद प्रशांत महासागर पहल के क्रियान्वयन एवं कोविड के बाद की स्थिति में और लचीला आपूर्ति श्रृंखलाएं बनाकर आर्थिक पुनर्संतुलन में अहम साझेदार है। ’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अगले महीने गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में निमंत्रित किया गया है तो उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के बारे घोषणा कार्यक्रम के समीप किया जाता है और जब कुछ बताने वाली बात होगी, तो वह बतायेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि नेपाल के विदेश मंत्री कब भारत आयेंगे, तो उन्होंने कहा कि विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने नेपाली विदेश मंत्री को संयुक्त आयोग बैठक के वास्ते भारत यात्रा के लिए विदेश मंत्री जयशंकर का न्यौता दिया था और अब यात्रा की तिथियां तय की जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला