लाइव न्यूज़ :

Atishi new Chief Minister of Delhi: दिल्ली की जनता नक्सली कम्युनिस्ट सीएम को कभी स्वीकार नहीं करेगी, कपिल मिश्रा ने बोला हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 17, 2024 13:44 IST

Atishi named new Chief Minister of Delhi; Kejriwal to resign at 4-30 pm: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देAtishi named new Chief Minister of Delhi; Kejriwal to resign at 4-30 pm: नक्सली मानसिकता को बैकडोर से दिल्ली पर थोपने का पाप केजरीवाल कर रहे हैं।Atishi named new Chief Minister of Delhi; Kejriwal to resign at 4-30 pm: आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु की फांसी रुकवाने का प्रयास किया था।Atishi named new Chief Minister of Delhi; Kejriwal to resign at 4-30 pm: अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन से कोई नाता कभी नहीं रहा।

Atishi named new Chief Minister of Delhi; Kejriwal to resign at 4-30 pm: नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के स्थान पर मंत्री आतिशी को नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। इस बीच दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक्स पर पोस्ट लिख आतिशी पर हमला बोला है। मिश्रा ने लिखा है कि आतिशी के परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु की फांसी रुकवाने का प्रयास किया था। नक्सली मानसिकता को बैकडोर से दिल्ली पर थोपने का पाप केजरीवाल कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी एक ऐसा CM चुन रही हैं, जिसका अन्ना आंदोलन और इंडिया अगेंस्ट करप्शन से कोई नाता कभी नहीं रहा। दिल्ली की जनता एक नक्सली कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे।

आतिशी पार्टी और सरकार का प्रमुख चेहरा हैं और वह वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार संभालती हैं। आम आदमी पार्टी (आप)के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद वरिष्ठ पार्टी नेता आतिशी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के लिए दावा करेगी।

आप के विधायक दल की बैठक मंगलवार को केजरीवाल के आवास पर हुई। बैठक में केजरीवाल ने आतिशी को अपनी उत्तराधिकारी चुनने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद आप ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि नए मंत्रिमंडल पर फैसला पार्टी बाद में लेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मिलेगा और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

टॅग्स :आतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyदिल्ली सरकारकपिल मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र