लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2024: बड़ी कठिन है आगे की डगर?, लोकसभा चुनाव के बाद परवान चढ़ीं कांग्रेस की उम्मीदों को पहले हरियाणा की हार और अब महाराष्ट्र की पराजय ने किया गहरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 10:39 IST

Assembly Elections 2024:  महाराष्ट्र में कांग्रेस और महा विकास आघाड़ी की अप्रत्याशित हार उसके रणनीतिकारों के लिए हैरान करने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने महाराष्ट्र में ‘षड़यंत्र’ का आरोप लगाया।विपक्ष को ‘निशाना बनाकर’ समान अवसर को बिगाड़ा गया है।राजनीति की उसकी राह के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बाद परवान चढ़ीं कांग्रेस की उम्मीदों को पहले हरियाणा की हार और अब महाराष्ट्र की पराजय ने गहरा झटका दिया है तथा निकट भविष्य में उसकी स्थिति को और कमजोर कर दिया है। यह बात दीगर है कि झारखंड के चुनाव नतीजों ने पार्टी को थोड़ी राहत देने का काम किया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में ‘षड़यंत्र’ का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष को ‘निशाना बनाकर’ समान अवसर की स्थिति को बिगाड़ा गया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस और महा विकास आघाड़ी की अप्रत्याशित हार उसके रणनीतिकारों के लिए हैरान करने वाली है।

 क्योंकि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद वे अच्छा प्रदर्शन की आस लगाए हुए थे और आशा कर रहे थे कि महाराष्ट्र में जीत और एमवीए में सबसे बड़ा दल बनकर वह हरियाणा के झटके से उबर जाएगी और अपने सहयोगियों के सामने भी उनकी स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार को दिल्ली और अगले एक-दो साल में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसकी संभावनाओं के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की हार को सामाजिक न्याय की राजनीति की उसकी राह के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि पार्टी का कहना है कि वह इस एजेंडे पर कायम रहेगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘जातिगत जनगणना, आर्थिक समानता, सामाजिक ध्रुवीकरण, संविधान की सुरक्षा, 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा, मोडानी घोटाला.. इन मुद्दों को महाराष्ट्र की जनता ने ठुकराया नहीं है... नतीजे भले ही विपरीत हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम पीछे हटेंगे।

हम, हमारी पार्टी और कार्यकर्ता महाराष्ट्र में काम करते रहेंगे।’’ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि महाराष्ट्र की हार के बाद आगे के चुनावों में सहयोगियों के साथ सीटों का तालमेल करने में कांग्रेस की स्थिति अब कमजोर सकती है। महाराष्ट्र में कांग्रेस लिए हार के साथ एक बड़ा झटका यह भी है कि वह पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा में अपने 15 सीटों के न्यूनतम आंकड़े तक सिमट गई है, जबकि उसे कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में 13 सीट हासिल हुई थी। कांग्रेस को अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके कुछ महीने बाद बिहार विधानसभा चुनाव में उतरना है।

दिल्ली में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस की बची-खुची उम्मीदें भी जमीदोंज हो गईं। बिहार विधानसभा चुनाव में भी उसे अपने सहयोगियो के साथ लचर रवैया अपनाना पड़ सकता है, हालांकि झारखंड के नतीजे बिहार के लिहाज से उसके लिए थोड़ी राहत देने वाले हैं।

टॅग्स :कांग्रेसविधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024राहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?