लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव: प्रशांत किशोर का चार महीने पुराना ट्वीट हुआ वायरल, बीजेपी की सीटों को लेकर की थी भविष्यवाणी

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 14:27 IST

West Bengal Chunav: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पास तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रणनीति बनाने की जिम्मेदारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने दिसम्बर 2020 में जो ट्वीट किया था वह वायरल हो गया है।प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि बंगाल चुनाव में भाजपा तीन अंकों में सीटें नहीं जीत पाएंगी।दोपहर दो बजे तक के रुझान के अनुसार बंगाल में भाजपा को 78 सीटों पर बढ़त है।

कोलकाता: चुनावी रणनीतिकार सोशलमीडिया पर वाहवाही बटोर रहे हैं। वजह है उनका चार महीने पुराना एक ट्वीट। पश्चिम बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार के तौर पर काम कर रहे प्रशांत किशोर ने दिसम्बर 2020 में कहा था कि अगर बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटें तीन अंकों में आ गयीं तो वो ट्विटर छोड़ देंगे।

प्रशांत किशोर के इस ट्वीट पर सोशलमीडिया में काफी घमासान मचा था। बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं जिनमें से 292 पर मतदान हुआ है। इतवार दोपहर दो बजे आये रुझान के अुसार ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल 201 सीटों पर आगे चल रही है। नहा भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक के रुझान के अनुसार भाजपा के तीन अंकों (100) तक पहुँचने की बहुत कम सम्भावना है। इसीलिए ट्विटरबाज प्रशांत किशोर को पहुँचा हुआ राजनीतिक पंडित बता रहे हैं। 

Prashant Kishor Tweet
बंगाल में सरकार बनाने के लिए केवल 171 सीटों की जरूरत होगी। यानी ममता बनर्जी के पास स्पष्ट ठोस बहुमत मिल सकता है। अगर ममता बनर्जी राज्य की सीएम बनती हैं तो वो लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी। ममता बनर्जी ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक बंगाल में राज्य करने वाली माकपा सरकार को सत्ता से बेदखल करके मुख्यमंत्री बनी थीं। इस चुनाव में माकपा को राज्य में एक भी सीट मिलते नहीं दिख रही।

तमिलनाडु चुनाव का रुझान

तमिलनाडु में द्रमुक (डीएमके) को 112 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वही कांग्रेस को 12 सीटों पर बढ़त हासिल है। तमिलनाडु की सत्ताधारी अन्नाद्रमुक (एआईडीएमके) को अभी तक 81 सीटों पर बढ़त है। तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं जिनमें 232 के लिए मतगणना हो रही है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 112 सीटों की जरूरत होगी यानी द्रमुख गठबंधन बहुमत हासिल कर लेगा।

बंगाल और तमिलनाडु के अलावा केरल, असम और पुडुच्चेरी में भी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए हैं। केरल में सत्ताधारी माकपा की वापसी होती दिख रही है। केरल में माकपा को 55 और भाकपा को 16 सीटों पर बढ़ती है।  कांग्रेस को 25 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 13 सीट पर बढ़त है।

 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावप्रशांत किशोरममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र