लाइव न्यूज़ :

Assembly Election Phase 1: आज असम की 47 व बंगाल की 30 सीटों पर वोटिंग, पुरुलिया में चुनाव आयोग की वाहन में लगा दी आग

By अनुराग आनंद | Updated: March 27, 2021 07:12 IST

बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से वाहन को आग के हवाले कर दिया।पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान होना है।  

पुरुलियाविधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से पश्चिम बंगाल और असम में शुरू हो गई है। बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इस बार वोट डालने का समय बढ़ा दिया है।

इस बीच खबर है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात पुरुलिया जिले के बंदवान में चुनाव ड्यूटी के लिये किराये पर लिये गए एक वाहन को आग लगा दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में वाहन में आग लगा दी गई

उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। इस दौरान राज्य के नक्सल प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र के तुलसिडी गांव में इसमें आग लगा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगलों से अचानक बाहर आए कुछ लोगों ने वाहन को रोका और कथित रूप से उस पर पेट्रोलियम पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। सूत्रों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, वाहन जलकर राख हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरुलिया जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर शनिवार को पहले चरण में मतदान होना है।  

पश्चिम बंगाल की इन 30 सीटों पर आज मतदान-

पश्चिम बंगाल की बांकुरा, पुरुलिया, झारग्राम, पश्चिमी और पूर्वी मिदनापुर जिले की 30 सीटों पर आज वोटिंग होनी है। इन 30 सीटों में पटाशपुर, भगवानपुर, खेजुड़ी, कांथी उत्तर, कांथी दक्षिण, एगरा, रामनगर, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, झारग्राम, नयाग्राम, केशियरी, गड़बेता, सालबनी, खड़गपुर, मेदिनीपुर, दांतन, बंदवान, बलरामपुर, जयपुर, पुरूलिया, बाघमुंडी, मानबाजार, पारा, रघुनाथपुर, काशीपुर, सालतोरा, रानीबांध, रायपुर और छातना सीट पर पहले चरण में आज मतदान होंगे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालपुरुलियाअसमविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र